मल्हार

VIDEO मल्हार: घर का ताला तोड़कर हजारों की चोरी, CCTV में कैद हुआ चोर, पुलिस ने शुरू की तलाश

उदय सिंह

बिलासपुर – जिले के मस्तूरी थाना के मल्हार चौकी क्षेत्र अंतर्गत ग्राम चौहा में एक सूने मकान को निशाना बनाकर अज्ञात चोर ने चोरी की बड़ी वारदात को अंजाम दिया। घटना में घर का ताला और अलमारी तोड़कर सोने-चांदी के जेवरात एवं नकदी पार कर दी गई। पूरी वारदात घर के भीतर लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है, जिसके आधार पर पुलिस अब आरोपी की तलाश में जुट गई है।
मिली जानकारी के अनुसार, ग्राम चौहा निवासी विवेक राय ने मल्हार चौकी में दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि उनकी मां गांव में अकेली रहती हैं। 10 जुलाई की शाम करीब 6 बजे उनका बड़ा भाई मां को अपने साथ बिलासपुर ले गया था। इसके बाद घर सूना पड़ा रहा। 13 जुलाई की सुबह करीब 10 बजे जब परिवार के सदस्य गांव पहुंचे तो घर के मुख्य गेट का ताला टूटा हुआ मिला। अंदर जाकर देखा तो कमरे का दरवाजा और अलमारी का लॉक भी टूटा हुआ था।

अलमारी में रखे चांदी के छह जेवर, सोने के तीन गहने, करीब 20 हजार रुपये के कीमती आभूषण तथा 15 हजार रुपये नकद गायब मिले। चोरी गए सामान की कुल कीमत लगभग 35 हजार रुपये बताई गई है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। शिकायत के आधार पर पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 331(4) और 305 के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है। इस मामले में महत्वपूर्ण तथ्य यह है कि चोरी की पूरी घटना आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों में रिकॉर्ड हो गई है। फुटेज में संदिग्ध चोर स्पष्ट रूप से दिखाई दे रहा है। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज अपने कब्जे में लेकर उसकी पहचान शुरू कर दी है। आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है।

error: Content is protected !!
Letest
शुद्धता की पहचान, सेवा में तत्परता! छत्तीसगढ़ स्थापना दिवस पर आकर्षक साज-सज्जा के साथ सजा पुलिस कल्य... जन्मदिन के जश्न में 200 लोगों का हुड़दंग..रोकने पहुंचे न्यायाधीश से मारपीट और धमकी, सरकंडा पुलिस ने ... मुंगेली में टेंट टेंडर का खेल! बिना टेंडर करीबियों को काम देने का मामला.. सालों से कारोबार कर रहे टे... बिलासपुर: पटवारियों की हड़ताल पर प्रशासन का सख्त रुख, 259 को अल्टीमेटम… तत्काल काम पर लौटें, नहीं तो... लोकतंत्र बचाओ पदयात्रा में गरजे केंद्रीय मंत्री डॉ. वीरेंद्र कुमार... बोले- मतदाता सूची की शुद्धता ल... राष्ट्रीय स्तर पर चमके मस्तूरी के दो होनहार खिलाड़ी... राघव और विराट का दिल्ली में धमाकेदार प्रदर्शन... चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ से फसलें तबाह, नुकसान का आकलन करने खेतों में उतरीं कृषि विभाग और बीमा कंपनी क... लौह पुरुष सरदार पटेल की जयंती पर राष्ट्रीय एकता का संदेश, बिलासपुर में गूंजा ‘राष्ट्र प्रथम’ का संकल... सुबह का सफर बना जिंदगी का आखिरी सफर! तेज रफ्तार कार की टक्कर से बाइक सवार युवक की दर्दनाक मौत, सरपंच चुनाव की हार का बदला लेने रची खूनी साजिश! 1.20 लाख की सुपारी देकर अपहरण और गला घोंटकर हत्या,