मुंगेली

मुंगेली पहुंचे पीसीसी अध्यक्ष का हुआ आतिशी स्वागत, कार्यकर्ताओं का उमड़ा हुजूम

आकाश दत्त मिश्रा

पीसीसी अध्यक्ष बनने के बाद विधायक मोहन मरकाम पहली बार मुंगेली पहुंचे। मंगलवार को बेमेतरा में कांग्रेस कमेटी की बैठक लेने के बाद वे कवर्धा पहुंचे और फिर कवर्धा से पंडरिया मार्ग होते हुए शाम के वक्त उनका मुंगेली प्रवेश हुआ। मुंगेली के सरहद से ही स्वागत का सिलसिला आरंभ हो गया। हर जगह मौजूद कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने उनका आतिशी और गाजे बाजे के साथ स्वागत किया।

नए नवेले पीसीसी अध्यक्ष को कार्यकर्ताओं ने फूल मालाओं से लाद दिया। रोड शो के दौरान मोहन मरकाम का काफिला आगे बढ़ते हुए पड़ाव चौक पहुंचा, यहां भी उनका बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने आत्मीय स्वागत किया। इससे आगे बालानी चौक पर पार्षद संजय जायसवाल और मकबूल खान के नेतृत्व में मौजूद कांग्रेसी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने उनका स्वागत किया।

यहां स्वागत की परंपरा में पंथी नृत्य, रावत नाच दल भी शामिल रहा। इसके पश्चात पीसीसी अध्यक्ष का काफिला पुराना बस स्टैंड की ओर बढ़ा ,जहां जिला अध्यक्ष आत्मा सिंह क्षत्रिय के नेतृत्व में सैकड़ों की तादाद में मौजूद कार्यकर्ताओं ने अपने अध्यक्ष के स्वागत में कोई कसर नहीं छोड़ी। विशाल मंच पर मोहन मरकाम का कार्यकर्ताओं ने फूल माला और बुके के साथ स्वागत किया। यहां अध्यक्ष को आतिशी सलामी दी गई। इस मौके पर यहां छाया विधायक राकेश पात्रे, जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष आत्मा सिंह छत्रिय, संजय यादव , मीडिया प्रभारी अभिलाष सिंह, हेमेंद्र गौरव सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसी कार्यकर्ता मौजूद रहे । जब पीसीसी अध्यक्ष मोहन मरकाम का काफिला बस स्टैंड से आगे बढ़ने लगा तो इसके बाद मौसम के मिजाज बिगड़ने लगे और फिर थोड़ी देर में बारिश भी शुरू हो गई।

error: Content is protected !!
Letest
सर्पदंश मुआवजा मामला: लिपिक संघ ने पुलिस पर लगाए नियमों की अनदेखी के आरोप….डीजीपी और सुप्रीम कोर्ट क... VIDEO बिलासपुर: शराब दुकान परिसर में दिनदहाड़े ऑटो चालक की हत्या… खून से लथपथ मिली लाश, पुलिस जुटी ज... सिरगिट्टी में निर्माणाधीन कॉम्प्लेक्स का 20 फीट गहरा गड्ढा बना जानलेवा….सुरक्षा मानकों की अनदेखी पर ... 15 मिनट के लिए मांगी बाइक, 6 महीने बाद भी नहीं लौटाई, युवक के खिलाफ FIR तिफरा ओवरब्रिज के नीचे एजेंट को धक्का देकर झपटमारी...बाइक सवार दो अज्ञात आरोपीयो ने दिया घटना को अंज... बारिश के दौरान घर में घुसा करैत, बाहर निकालने की कोशिश में क्लर्क हुआ सर्पदंश का शिकार...गंभीर हालत ... दोनों नासिका मार्ग जन्म से बंद, एक सप्ताह वेंटिलेटर पर रहा नवजात; श्री शिशु भवन हॉस्पिटल की टीम ने ज... शादी डॉट कॉम पर कुंवारा बनकर फंसाया, फिर किया दैहिक शोषण और नौकरी के नाम पर ऐंठे लाखों, पत्नी संग आर... शराब पार्टी में मामूली विवाद बना मौत का कारण, रॉड और कांक्रीट से युवक की बेरहमी से हत्या; 12 फीट गहर... कोटा क्षेत्र में रोटरी ई-क्लब की पहल, 1500 मच्छरदानियां और 500 क्लोरीन बोतलें बांटीं, मलेरिया-डेंगू ...