सीपत

सीपत : ट्रेलर चालक से लूटपाट के तीन आरोपी गिरफ्तार…पुलिस ने लूट और चोरी की संपत्ति की बरामद

उदय सिंह

सीपत– पुलिस ने सीपत–बलौदा मार्ग में ट्रेलर चालक से लूटपाट और मोबाइल चोरी के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से लूटी गई नगदी, मोबाइल फोन और घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल को जब्त किया है। प्रार्थी नरेन्द्र कुमार लहरे 24 वर्ष निवासी लेवई नवापारा (ख), बलौदा ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 5 अगस्त की रात करीब 1 बजे जब वह ट्रेलर से कोरबा से कोयला लोड कर वापस आ रहा था, तभी ग्राम खांडा कोलवासरी मोड़ के पास तीन युवकों ने उसकी ट्रेलर को मोटरसाइकिल अड़ा कर रोका और मारपीट करते हुए उससे 1300 रुपये नकद और मोबाइल फोन लूट लिया। इसी मामले में परसाही निवासी एक अन्य व्यक्ति ने भी मोबाइल चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। घटना की गंभीरता को देखते हुए थाना प्रभारी ने टीम गठित कर त्वरित कार्रवाई की। पुलिस ने सूरज यादव 22 वर्ष, शिवम दास मानिकपुरी उर्फ बबली/विशु 21 वर्ष और बंधन निषाद 20 वर्ष को हिरासत में लेकर पूछताछ की। आरोपियों ने अपराध स्वीकार करते हुए बताया कि उन्होंने मिलकर वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक मोटरसाइकिल, दो मोबाइल सैमसंग व रियलमी, कुल कीमत करीब 25,000 रुपये और 1300 रुपये नकद बरामद किए हैं। तीनों आरोपियों को दो अलग-अलग प्रकरणों में गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है। इस कार्यवाही में निरीक्षक गोपाल सतपथी, सउनि शिव सिंह बक्साल, आरक्षक लक्ष्मण चंद्रा व शैलेन्द्र कुर्रे की विशेष भूमिका रही।

error: Content is protected !!
Letest
एंबुलेंस के इंतजार में थमी सात साल की मासूम की सांसें... सर्पदंश के बाद बच्ची की मौत, कोटा CHC से सि... सिम्स में सेवा संकल्प की अनूठी पहल: दीप प्रज्वलन, संक्रमण नियंत्रण प्रशिक्षण, रोगी सुरक्षा क्विज और ... 10 लाख दीयों से जगमगाया बिलासपुर, ‘आशीर्वाद का दीया’ में दिखा सेवा संकल्प का विराट स्वरूप...पुलिस पर... पति-पत्नी के झगड़े में समझाइश देना पड़ा महंगा...नाराज पति ने युवक के पेट में घोंपा बटनदार चाकू, बिलासपुर:- मौत बनकर दौड़ी माजदा 407: सड़क किनारे बातचीत कर रहे तीन लोगों को कुचला, दो की मौके पर मौत... VIDEO:- बिलासपुर में खुलेआम बिक रही नशीले जहर की पुड़िया…एक वीडियो ने खोली कार्रवाई और संरक्षण की पो... पानी की मोटर बंद करने को लेकर दो पक्ष भिड़े... कई घायल, गाली-गलौज के बाद मारपीट, दोनों पक्षों ने दर्... सीपत:- नींद की गोलियां खाकर स्कूल पहुंची 12वीं की छात्रा... प्रार्थना के दौरान बिगड़ी तबीयत, शिक्षको... भारतमाला फोरलेन पर दर्दनाक हादसा: रेलिंग से टकराई बाइक, पति-पत्नी की मौत, 16 वर्षीय बेटी गंभीर मस्तूरी थाना प्रभारी के बदलाव के बाद अब एएसआई ढोलाराम मरकाम लाइन अटैच,