तखतपुर

ससुर ने दामाद को पीटा….हत्या की नीयत से गर्दन पर किया धारदार तब्बल से वार, आरोपी गिरफ्तार

रमेश राजपूत

बिलासपुर – थाना सिविल थाने में एक गंभीर मारपीट का मामला सामने आया है, जहां ससुर ने अपने ही दामाद पर जानलेवा हमला कर दिया है। प्रार्थी रामकिशोर रजक की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी मनोज रजक उर्फ बिहारी के खिलाफ धारा 109-BNS, 296-BNS, 351(2)-BNS के तहत मामला दर्ज कर लिया है। मिली जानकारी के अनुसार प्रार्थी रामकिशोर रजक, जो कि आनंद नगर उस्लापुर में रहकर पेट्रोल ऑटो चलाते हैं, ने बताया कि 6 अगस्त की शाम वह अपने गांव कुंआ थाना तखतपुर में दादी की बरसी में शामिल होने गए थे। उसी दौरान करीब 7 बजे उनके बड़े भाई कौशल रजक अपने ससुर मनोज रजक के घर पर थे।

तभी मनोज रजक ने गाली-गलौज करते हुए अपने दामाद कौशल को जान से मारने की धमकी दी और अपनी पत्नी को भी जान से मारने की बात कही। आरोप है कि मनोज रजक ने अपने घर से एक लोहे की धारदार तबली लाकर शिव मंदिर के सामने दामाद कौशल रजक के गर्दन पर जान से मारने की नीयत से वार किया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। इस दौरान मौके पर मौजूद लोगो ने बीच-बचाव किया। घायल को पहले तखतपुर के निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां से बिलासपुर के यूनिटी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना की रिपोर्ट सिविल लाइन थाने में दर्ज होते ही पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

error: Content is protected !!
Letest
विवाद में बीच-बचाव करने पहुंचे किसान पर तब्बल से वार..लहूलुहान कर आरोपी फरार, दो बेटियों की मां की संदिग्ध मौत..सिम्स में मायके वालों का हंगामा, पति पर एक लाख रुपये के लिए प्रताड... सीपत:- एक साथ उजड़ गया मां का आंगन...दो मासूम बहनों की संदिग्ध मौत, पहले नीशू ने दम तोड़ा, अब तेजस्व... बिलासपुर : पहले मोबाइल चोरी, फिर यूपीआई रीसेट... चार शातिरों ने उड़ाए 2.84 लाख, VIDEO सीपत: अस्थायी गौठान में 20 से अधिक मवेशियों की अकाल मौत से मचा बवाल…ग्रामीणों का दावा और अधिक ... रतनपुर :- कार सवार 7-8 युवकों ने बाइक रोककर बरसाए लात-घूंसे, चाकू से किया वार; घायल सिम्स रेफर, हमला... VIDEO:-लोहर्सी स्कूल में ‘गुरुजी’ का दबंग अंदाज! प्राचार्य को स्टाफ के सामने धमकी, और संकुल समन्वयक ... गणेश विसर्जन के बाद खूनी बवाल: बुजुर्ग को सड़क पर पटककर पीटा..हुई मौत, चार गिरफ्तार बिलासपुर: अरपा में बह गए दो मासूम, एक लौटा तो खुला हादसे का राज, नारियल के पीछे बढ़े कदम, देखते ही द... बिलासपुर:- राजनीतिक पार्टी में बड़ा पद दिलाने का झांसा...82.63 लाख की ठगी का आरोप, महिला के खिलाफ एफ...