बिलासपुर

सीवी रमन यूनिवर्सिटी से छात्र लापता…प्रबंधन की लापरवाही पर उठे सवाल… परिजनों और संगठनों में बढ़ी चिंता

रमेश राजपूत

बिलासपुर – जिले के कोटा रोड स्थित डॉ. सी.वी. रमन विश्वविद्यालय के हॉस्टल से एक छात्र के अचानक लापता होने का मामला सामने आने के बाद विश्वविद्यालय प्रबंधन की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। जानकारी के मुताबिक 19 वर्षीय छात्र रोहित कुमार, जो विश्वविद्यालय का छात्र है, हॉस्टल से संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया है।

छात्र के गायब होने की खबर सामने आने के बाद परिजनों के साथ-साथ सामाजिक संगठनों में भी चिंता का माहौल है। इस मामले को लेकर शिव सेना पार्टी बिलासपुर ने पुलिस अधीक्षक और कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर डॉ सी वी रमन विश्वविद्यालय कोटा प्रबंधन की लापरवाही की जांच और तत्काल कार्रवाई की मांग की है। ज्ञापन में कहा गया है कि विश्वविद्यालय परिसर और हॉस्टल में सुरक्षा व्यवस्था बेहद कमजोर है, जिसके कारण छात्र-छात्राओं की सुरक्षा पर सवाल खड़े हो रहे हैं।

शिव सेना पार्टी के पदाधिकारियों ने आरोप लगाया है कि हॉस्टल में रहने वाले छात्रों की निगरानी और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रबंधन गंभीर नहीं है। यदि समय रहते उचित सुरक्षा इंतजाम किए गए होते तो शायद इस तरह की घटना सामने नहीं आती। ज्ञापन में यह भी उल्लेख किया गया है कि हाल के दिनों में आसपास के जिलों में बच्चों के गायब होने और अपहरण की घटनाओं की खबरें भी सामने आ रही हैं, जिससे छात्रों के परिजनों में भय का माहौल बन गया है। ऐसे में विश्वविद्यालय प्रशासन की जिम्मेदारी और भी बढ़ जाती है।

संगठन ने प्रशासन से मांग की है कि मामले की गंभीरता से जांच कर लापता छात्र का जल्द पता लगाया जाए और डॉ सीवी रमन विश्वविद्यालय प्रबंधन की लापरवाही पर कड़ी कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाएं दोबारा न हों।

error: Content is protected !!
Letest
सर्पदंश मुआवजा मामला: लिपिक संघ ने पुलिस पर लगाए नियमों की अनदेखी के आरोप….डीजीपी और सुप्रीम कोर्ट क... VIDEO बिलासपुर: शराब दुकान परिसर में दिनदहाड़े ऑटो चालक की हत्या… खून से लथपथ मिली लाश, पुलिस जुटी ज... सिरगिट्टी में निर्माणाधीन कॉम्प्लेक्स का 20 फीट गहरा गड्ढा बना जानलेवा….सुरक्षा मानकों की अनदेखी पर ... 15 मिनट के लिए मांगी बाइक, 6 महीने बाद भी नहीं लौटाई, युवक के खिलाफ FIR तिफरा ओवरब्रिज के नीचे एजेंट को धक्का देकर झपटमारी...बाइक सवार दो अज्ञात आरोपीयो ने दिया घटना को अंज... बारिश के दौरान घर में घुसा करैत, बाहर निकालने की कोशिश में क्लर्क हुआ सर्पदंश का शिकार...गंभीर हालत ... दोनों नासिका मार्ग जन्म से बंद, एक सप्ताह वेंटिलेटर पर रहा नवजात; श्री शिशु भवन हॉस्पिटल की टीम ने ज... शादी डॉट कॉम पर कुंवारा बनकर फंसाया, फिर किया दैहिक शोषण और नौकरी के नाम पर ऐंठे लाखों, पत्नी संग आर... शराब पार्टी में मामूली विवाद बना मौत का कारण, रॉड और कांक्रीट से युवक की बेरहमी से हत्या; 12 फीट गहर... कोटा क्षेत्र में रोटरी ई-क्लब की पहल, 1500 मच्छरदानियां और 500 क्लोरीन बोतलें बांटीं, मलेरिया-डेंगू ...