छत्तीसगढ़बिलासपुर

नहीं थम रहा मौत का सिलसिला पांचवे बच्चे की भी हुई मौत

सिम्स अग्निकांड के बाद अब तक 5 बच्चों की हो चुकी है मौत

बिलासपुर प्रवीर भट्टाचार्य

सिम्स में अग्निकांड के असर के बाद जिन 22 बच्चों को बिलासपुर के अलग-अलग अस्पतालों में शिफ्ट कर उनका इलाज किया जा रहा है उनकी मौत का सिलसिला बरकरार है ।बुधवार रात में एक और बच्चे की मौत हो गई ,जिससे आंकड़ा पांच तक जा पहुंचा ।22 जनवरी को सिम्स में इलेक्ट्रिक पैनल बोर्ड में शार्ट सर्किट की वजह से लगी आग से फैले धुएं की वजह से एन आई सी यू में भर्ती 22 नवजात बच्चों को फौरन शहर के अलग-अलग अस्पतालों में शिफ्ट कराया गया था। इस मामले में भले ही जांच रिपोर्ट में सिम्स को क्लीन चिट मिल गई हो लेकिन अब भी अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती मरीज बच्चों की मौत जारी है। बुधवार को सीहारे चिल्ड्रन हॉस्पिटल में भर्ती एक और बच्चे की मौत हो गई पचपेड़ी निवासी दिनेश बंसल और सुमन बंसल के घर 31 दिसंबर को बच्चे ने जन्म लिया था।

बच्चे के दिल में जन्मजात छेद होने की वजह से उसे पहले जिला अस्पताल में भर्ती किया गया जिसके बाद उसे सिम्स रिफर किया गया था लेकिन इसी दौरान सिम्स में आग लगने की घटना हुई जिसके बाद नवजात को सिहारे चिल्ड्रन हॉस्पिटल भर्ती किया गया। करीब डेढ़ सप्ताह इलाज चलने के बाद बुधवार को बच्चे की मौत हो गई ।कुल मिलाकर अब तक 5 बच्चों की मौत हो चुकी है। शिशु भवन में दो बच्चों और महादेव अस्पताल में भी दो बच्चों की मौत इससे पहले हो चुकी है। अभी आधे दर्जन से अधिक बच्चों की स्थिति गंभीर बताई जा रही है। हालांकि सिम्स प्रबंधन का यह दावा है कि इन मौतों का सिम्स की आगजनी से कोई सीधा सरोकार नहीं है ।इन बच्चों की हालत पहले से ही क्रिटिकल थी जिस वजह से उनकी मौतें हो रही है ।लेकिन लगातार बच्चों की मौत होने से सिम्स कटघरे में जरूर है और उसे इसका जवाब देना होगा।

error: Content is protected !!
Letest
पैरोल पर छूटा सजायाफ्ता बंदी नहीं लौटा जेल... सिविल लाइन पुलिस ने दर्ज किया मामला विमल गुटखा के लिए मां से मांगे पैसे..नहीं मिले तो पत्थर से सिर कुचलकर कर दी हत्या, डभरा में कलयुगी ब... अयोध्या का पंडित बताकर हैदर और वासिम ने व्यापारी को बनाया था शिकार... 2.5 लाख लेकर हो गए थे फरार, एक... ईमरान कबाड़ी के दुकान में पुलिस ने मारी रेड.... चोरी के रेल सामान समेत 14.25 लाख का माल जब्त, परीक्षा देकर लौट रहे एलएलबी छात्र पर ब्लेड से जानलेवा हमला...दिनदहाड़े हुई घटना से मची सनसनी, ज्वाली ... पचपेड़ी:- टेलीग्राम पर रकम दोगुनी करने का झांसा देकर किसान से 21.32 लाख की ऑनलाइन ठगी...एफआईआर दर्ज मोदी सरकार के 12 साल पूरे, डिप्टी सीएम अरुण साव ने गिनाईं उपलब्धियां, कहा- विश्वास, विकास और जनकल्या... एसएसपी ने 2 थानों के प्रभारियों को बदला....वाय पी सिंह सिरगिट्टी तो कमला पुसाम पचपेड़ी में तैनात, सूने घर को बनाया निशाना...चोरी के बाद लगाई आग, लाखों के जेवर गायब, अज्ञात कारणों से महिला ने लगाई फांसी...पचपेड़ी थाना क्षेत्र के ग्राम मनवा की घटना