दुर्घटना

दो बाइक की आमने-सामने भिड़ंत एक युवक की मौत में 5 गंभीर रूप से घायल

रतनपुर शनीचरी मवेशी बाजार की घटना घटनास्थल पर एक युवक की मौत, पांच गंभीर

बिलासपुर प्रवीर भट्टाचार्य

रतनपुर :– बिलासपुर से शोल्ड पल्सर में युवक और युवती दोपहर घूमने के लिए रतनपुर आ रहे थे । अभी वे शनिचरी मवेशी बाजार के पास पहुंचे ही थे कि लाइसेंसी शराब दुकान से शराब लेकर चार युवक एक बाइक में सवार होकर रतनपुर की तरफ आ रहे थे । तभी दोनों बाइकों की आमने-सामने शनिचरी के पास में एक्सीडेंट हो गई ।जिसमें से एक युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई । वहीं पांच लोग गंभीर हो गए जिन्हें की रतनपुर समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है । जहां पर डॉक्टरों ने पांचों की गंभीर अवस्था को देखते हुए बिलासपुर सिम्स के लिए रिफर कर दिया है । फिलहाल इस मामले में रतनपुर पुलिस मर्ग कायम कर जांच में जुट गई है ।

इस संबंध में रतनपुर पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बताया जा रहा है कि आज दोपहर 1 बजे करीब बिलासपुर की ओर से शोल्ड पल्सर में सवार होकर युवक अभिषेक सिंह गड़रिया पिता मनोज गड़रिया उम्र 17 वर्ष घुरू अमेरी बिलासपुर निवासी अपने महिला दोस्त के साथ रतनपुर घूमने के लिए आ रहे थे । अभी वे शनिचरी मवेशी बाजार चौक के पास पहुंचे ही थे कि लाइसेंसी शराब दुकान कलमीटार रोड की ओर से दूसरी बाइक क्रमांक– सीजी -10 –एजे- 9671 में सवार होकर चार लोग शराब लेकर जोगी अमराई दस गात्र में जा रहे थे । जिनकी दोनों बाइक आमने सामने टकरा गई । इस घटना में गुहा राम पाव पिता अंजोर सिंह पाव उम्र 32 कुसुम खैडा़ निवासी जो कि जोगी अमराई दस गात्र में आया था । उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई । जबकि शत्रुघ्न सिंह पाव पिता वेद प्रकाश पाव उम्र 16 वर्ष, राम कुमार सिंह पाव पिता बनवारी लाल पाव उम्र 21 वर्ष, धीरज सिंह पाव पिता देव कुमार पाव गंभीर रूप से घायल हो गए । जिन्हें की रतनपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है । जहां पर डॉक्टरों ने उसकी गंभीर अवस्था को देखते हुए बिलासपुर सिम्स के लिए रिफर कर दिया गया है । जहां बिलासपुर सिम्स में पांचों की उपचार जारी जारी है

गांधीनगर में भी एक्सीडेंट

इसी तरह से बताया जा रहा है कि गांधी नगर वार्ड नंबर 2 में अज्ञात कार चालक ने एक बुजुर्ग को ठोकर मार दिया है जिसमें वह गंभीर हो गया है । उसकी गंभीर अवस्था को देखते हुए । बुजुर्ग को बिलासपुर सिम्स के लिए डॉक्टर भेजने की तैयारी में जुटे हुए हैं ।

error: Content is protected !!
Letest
मस्तूरी में आबकारी विभाग की नाकामी? गांव-गांव सक्रिय शराब कोचिए, खुलेआम बिक रही कच्ची महुआ और देशी श... अरपा में तैरती मिली संदिग्ध लाश... समृद्धि विहार के पास मचा हड़कंप, पहचान में जुटी पुलिस मल्हार नगर पंचायत को 25 लाख की सौगात, विधायक दिलीप लहरिया के प्रयासों से बनेंगे तीन सामुदायिक भवन पहले दी धमकी, फिर घोंपा चाकू... मंगला में पुरानी रंजिश ने लिया हिंसक रूप, 1 युवक घायल अब बिना पुलिस सत्यापन किरायेदार रखना पड़ेगा महंगा! कलेक्टर का सख्त आदेश, नियम तोड़ा तो होगी कानूनी क... सर्पदंश राहत प्रकरणों पर बढ़ा विवाद..'फर्जी दस्तावेज़ों का दोष अधिकारियों पर नहीं'.. प्रशासनिक सेवा ... ट्यूबवेल का स्विच बना मौत का कारण... खेत में करंट लगने से 21 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत मुंगेली: बाजार में रेकी, रात में लूट... देवरहट लूटकांड का 48 घंटे में खुलासा, 4 नाबालिग समेत 8 हिरास... बिलासपुर में बेलगाम लुटेरे! राह चलते लोगों को बना रहे निशाना...फिर 2 लूट के मामले, रात में निकलना पड... 'कौन बनेगा फुटबॉल सम्राट' के विजेताओं का सम्मान, अमर अग्रवाल बोले– खेल संस्कृति और सकारात्मक सोच को ...