भाजपा

20 अगस्त तक बढ़ी भाजपा सदस्यता अभियान , सदस्यता पखवाड़ा की बनी कार्य योजना

डेस्क

भारतीय जनता पार्टी के भाजपा जिला पदाधिकारी, मोर्चा जिलाध्यक्ष महामंत्री, भाजपा मंडल अध्यक्ष महामंत्री, मंडल सदस्यता प्रभारियों की बैठक सदस्यता अभियान को लेकर बैठक हुई, जिसमें जिले में चल रहे सदस्यता अभियान की मंडलवार समीक्षा की गई और कार्यकर्ताओं को बताया गया कि सदस्यता अभियान की तिथि 20 अगस्त तक बढ़ाई गई है। बैठक की शुरूवात भारत माता, पं.दीनदयाल उपाध्याय, डॉ.श्यामा प्रसाद मुखर्जी के छाया चित्र पर माल्यार्पण व दीपप्रज्वलित कर की गई। बैठक में पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज को श्रद्धासुमन अर्पित की गई।

बैठक को संबोधित करते हुए छ.ग. विधानसभा नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक ने कहा कि 12 अगस्त से 20 अगस्त तक सदस्यता पखवाड़ा हमें आयोजित करना है जिसमें जहॉ पर आप दैनिक कार्यक्रम में शामिल हो रहे है वहॉ सदस्यता अभियान चलाकर प्रवास बनाना है। पखवड़ा में सांसद, विधायक, शासन के पूर्व मंत्री, पूर्व सांसद, पूर्व विधायक, भाजपा प्रदेश पदाधिकारी, भाजपा जिलाध्यक्ष महामंत्री, निगम मंडल आयोग के पूर्व अध्यक्ष उपाध्यक्ष, मोर्चा के प्रदेश पदाधिकारी सहित कार्यकर्ताओं को वृहद रूप से सदस्यता अभियान चलाना है।

पूर्व नगरीय प्रशासन मंत्री अमर अग्रवाल ने कहा कि सत्तर वर्षों के बाद जम्मू कश्मीर पूरी तरह आजाद भारत से न केवल जुड़ गया है, बल्कि उस जंजीरों से मुक्त हुआ है जिसके बोझ तले जम्मू कश्मीर की जनता दबी हुई थी। उन्होंने कहा कि सारा देश धारा 370 के दंश को 70 वर्षों से झेलता रहा जिसे आज भाजपा सरकार ने नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में मुक्ति दिलाई। उन्होंने कहा कि हमे गर्व है प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी , गृहमंत्री अमित भाई शाह के नेतृत्व में कार्य कर रहे है। श्री अग्रवाल ने कहा कि छत्तीसगढ़ कांग्रेस सरकार 8 माह के कार्यकाल के दौरान असफल हो गई है। अब आमजनता कह रही है कब इस कांग्रेस सरकार के पांच साल कटे। यह छत्तीसगढ़ के इतिहास में पहली सरकार है जो इतने कम समय में अपना विश्वास आमजनों के सामने खो चुकी है।

सांसद अरूण साव ने कार्यकर्ताओं से आव्हान किया कि बिलासपुर जिले में सदस्यता अभियान को अच्छा प्रतिसाद मिल रहा है। कार्यकर्ता सदस्यता अभियान को सफल बनाने जुटे हैं बिलासपुर के प्रत्येक मंडल व शक्ति केन्द्र में बड़ी संख्या में लोग भाजपा का सदस्यता ग्रहण कर रहे हैं यह सब हमारे कार्यकर्ताओं की मेहनत का परिणाम है, जिसका लाभ हमें आगामी दिनों में मिलेगा।
प्रदेश भाजपा प्रवक्ता भूपेन्द्र सवन्नी ने कहा कि 20 अगस्त तक सदस्यता की तिथि राष्ट्रीय नेतृत्व ने बढ़ाई है, और यह बचे इस एक सप्ताह के अंदर हमें शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में सदस्यता पखवाड़ा चलाकर सदस्यता अभियान में अधिक से अधिक लोगों से सम्पर्क कर नए सदस्य बनाकर पार्टी की रीति-नीति सिद्धांतों से लोगों को अवगत कराना है।
भाजपा जिलाध्यक्ष एवं बेलतरा विधायक रजनीश सिंह ने कहा कि संगठन पर्व सदस्यता अभियान का कार्य सुचारू एवं उत्साहपूर्वक वातावरण के साथ हमारे कार्यकर्ता लक्ष्य प्राप्ति की ओर बढ़ रहे है। 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस पर मंडलों में ध्वजारोहण करना है एवं भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष कुशाभाऊ ठाकरे जी की जयंती पर पुष्पांजलि कार्यक्रम आयोजित करना है। 16 अगस्त को पूर्व प्रधानमंत्री श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी की पुण्यतिथि श्रद्धासुमन अर्पित कर अटल जी के जीवन पर प्रकाश डालना है।
बैठक का संचालन भाजपा जिला महामंत्री घनश्याम कौशिक ने किया। इस मौके पर पूर्व सांसद लखनलाल साहू, पूर्व विधायक राजू सिंह क्षत्री, महिला मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष पूजा विधानी, घनश्याम कौशिक, गुलशन ऋषि, मोहित जायसवाल, कृष्णकुमार कौशिक, स्नेहलता शर्मा, गोविंद यादव, कांशी साहू, दीपक सिंह ठाकुर, अश्वनी यादव, घनश्याम रात्रे, तिलक साहू, अवधेश अग्रवाल, यदुराम साहू, कन्हैया यादव, नीरज जैन, लालजी यादव, कन्हैया राठौर, महाराज सिंह नायक, शैलेन्द्र सिंह, दिनेश पाण्डेय, योगेश बोले, सुनीता मानिकपुरी, दुर्गा कश्यप, लोकेशधर दीवान, राजेश रजक, राजेन्द्र प्रसाद राठौर, बी.आर. महोबिया, संजय मिश्रा, लालजी यादव, प्रदीप कौशिक सहित भाजपा पदाधिकारी उपस्थित थे।

error: Content is protected !!
Letest
लोकतंत्र बचाओ पदयात्रा में गरजे केंद्रीय मंत्री डॉ. वीरेंद्र कुमार... बोले- मतदाता सूची की शुद्धता ल... राष्ट्रीय स्तर पर चमके मस्तूरी के दो होनहार खिलाड़ी... राघव और विराट का दिल्ली में धमाकेदार प्रदर्शन... चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ से फसलें तबाह, नुकसान का आकलन करने खेतों में उतरीं कृषि विभाग और बीमा कंपनी क... लौह पुरुष सरदार पटेल की जयंती पर राष्ट्रीय एकता का संदेश, बिलासपुर में गूंजा ‘राष्ट्र प्रथम’ का संकल... सुबह का सफर बना जिंदगी का आखिरी सफर! तेज रफ्तार कार की टक्कर से बाइक सवार युवक की दर्दनाक मौत, सरपंच चुनाव की हार का बदला लेने रची खूनी साजिश! 1.20 लाख की सुपारी देकर अपहरण और गला घोंटकर हत्या, बिलासपुर:- इंस्टाग्राम पर दोस्ती, यूएस मार्केट में ट्रेडिंग का झांसा... SECL के रिटायर्ड डिप्टी GM स... रातभर ड्यूटी के बाद सुबह मिली मौत की खबर! कुरेली सब-स्टेशन में करंट लगने से ऑपरेटर अमन साहू की दर्दन... सीपत की महिला अतिरिक्त तहसीलदार से फोन पर अश्लील गाली-गलौज... CM हेल्पलाइन में शिकायत करने वाले ने ह... बिलासपुर: वाजपेयी चेम्बर के ग्राउंड फ्लोर में भीषण आग, धुएं और लपटों से मची अफरा-तफरी, सामान जलकर खा...