बिलासपुर

लोखण्डी अंडरब्रिज के पास लुटेरों का आतंक… बेसबॉल बैट से हमला कर मोबाइल और नकदी लूटकर फरार

रमेश राजपूत

बिलासपुर – जिले में लूटपाट और छीना-झपटी की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं। अब सकरी थाना क्षेत्र में दिनदहाड़े स्कूटी सवार बदमाशों ने युवक पर हमला कर मोबाइल और नकदी लूट ली। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। पुलिस ने अज्ञात चार युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मिली जानकारी के अनुसार लोखण्डी अंडर ब्रिज के पास रहने वाले प्रकाश सिंह राजपूत ने सकरी थाने में शिकायत दर्ज कराई है। प्रार्थी भाटिया कोलवाशरी लोखण्डी में काम करता है। उसने बताया कि 24 मई को वह अपने सहकर्मी दिनेश कुमार पटेल के साथ अलग-अलग मोटरसाइकिल से लोखंडी जा रहे थे । जैसे ही दोनों लोखण्डी अंडर ब्रिज के पास पहुंचे, तभी पीछे से दो स्कूटी में सवार चार युवक पहुंचे और प्रकाश के जेब में रखा सैमसंग मोबाइल तथा मोबाइल कवर में रखे 3 हजार रुपये झपट्टा मारकर छीन लिए।
विरोध करने पर बदमाशों ने प्रकाश के साथ मारपीट की और बेसबॉल बैट से उसके सिर पर हमला कर दिया। पीछे आ रहे दिनेश कुमार पटेल को भी आरोपियों ने बेसबॉल से पीटा, जिससे उसके हाथ और पीठ में चोट आई। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी गाली-गलौच करते हुए कच्चे रास्ते से लोखण्डी की ओर फरार हो गए।
पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ बीएनएस की विभिन्न धाराओं के तहत अपराध दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है। लगातार बढ़ रही ऐसी घटनाओं से लोगों में सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ती जा रही है।

error: Content is protected !!
Letest
लोकतंत्र बचाओ पदयात्रा में गरजे केंद्रीय मंत्री डॉ. वीरेंद्र कुमार... बोले- मतदाता सूची की शुद्धता ल... राष्ट्रीय स्तर पर चमके मस्तूरी के दो होनहार खिलाड़ी... राघव और विराट का दिल्ली में धमाकेदार प्रदर्शन... चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ से फसलें तबाह, नुकसान का आकलन करने खेतों में उतरीं कृषि विभाग और बीमा कंपनी क... लौह पुरुष सरदार पटेल की जयंती पर राष्ट्रीय एकता का संदेश, बिलासपुर में गूंजा ‘राष्ट्र प्रथम’ का संकल... सुबह का सफर बना जिंदगी का आखिरी सफर! तेज रफ्तार कार की टक्कर से बाइक सवार युवक की दर्दनाक मौत, सरपंच चुनाव की हार का बदला लेने रची खूनी साजिश! 1.20 लाख की सुपारी देकर अपहरण और गला घोंटकर हत्या, बिलासपुर:- इंस्टाग्राम पर दोस्ती, यूएस मार्केट में ट्रेडिंग का झांसा... SECL के रिटायर्ड डिप्टी GM स... रातभर ड्यूटी के बाद सुबह मिली मौत की खबर! कुरेली सब-स्टेशन में करंट लगने से ऑपरेटर अमन साहू की दर्दन... सीपत की महिला अतिरिक्त तहसीलदार से फोन पर अश्लील गाली-गलौज... CM हेल्पलाइन में शिकायत करने वाले ने ह... बिलासपुर: वाजपेयी चेम्बर के ग्राउंड फ्लोर में भीषण आग, धुएं और लपटों से मची अफरा-तफरी, सामान जलकर खा...