छत्तीसगढ़बिलासपुर

वारंट की तामिली के दबाव के चलते पकड़ाई शातिर महिला ,धोखाधड़ी के आरोप में लंबे समय से थी फरार

फिरतीन बाई शातिर ठग है और पहले भी कई मामलों में गिरफ्तार हो चुकी है

बिलासपुर प्रवीर भट्टाचार्य

चुनावी आचार संहिता की वजह से सभी पुराने पेंडिंग मामलों में सख्ती बरती जा रही है और पुराने वारंटो की तामिली करते हुए फरार आरोपियों की धरपकड़ जारी है। ऐसी ही कार्यवाही में एक शातिर ठग महिला को गिरफ्तार किया गया। अक्टूबर 2017 में विजेंद्र कुमार लहरें को झांसे में ले कर चिल्हाटी निवासी फिरतीन बाई ने एक जमीन बेचने के लिए साढे आठ लाख रुपए में सौदा किया था। उसके बाद उसने विजेंद्र कुमार से रकम ले ली और जमीन की रजिस्ट्री नहीं कराई । इस मामले में अक्टूबर 2017 में उसके खिलाफ सरकंडा थाने में धोखाधड़ी का मामला पंजीबद्ध किया गया था लेकिन वह पुलिस के हाथ नहीं लगी थी। एसपी के निर्देश के बाद सरकंडा पुलिस ने पिछले दिनों कई स्थानों पर दबिश देकर फिरतीन बाई को गिरफ्तार कर लिया। फिरतीन बाई शातिर ठग है और पहले भी कई मामलों में गिरफ्तार हो चुकी है। वह अक्सर लोगों को झांसा देकर उनसे रुपए ऐंठती है।

error: Content is protected !!
Letest
बुधवारी बाजार में सरेआम गुंडागर्दी! सामान खरीदने गए युवक को घेरकर पीटा, धारदार हथियार से जांघ पर वार... बिलासपुर: महमंद में पुरानी रंजिश बनी खौफनाक... नाबालिगों से मारपीट कर धारदार हथियार से हमला, बिलासपुर : बिरयानी सेंटर के पास शुरू हुआ था विवाद…फिर दो गुटों में हुआ पथराव, 11 आरोपी गिरफ्तार, बाक... VIDEO:- बिलासपुर में बिजली टावर पर चढ़ा युवक, भाई से विवाद के बाद मचा हड़कंप, दो घंटे चला हाईवोल्टेज... पुरानी रंजिश में रिश्तों का खून! छोटे भाई ने बड़े भाई-भाभी का सिर लाठी से फोड़ा, दोनों गंभीर, शराब लेने गए युवक का हुआ विवाद...चंद मिनटों में चली गई जान, चाकू कांड का आरोपी और नाबालिग गिरफ्तार राखी के दिन भाई ने भाई की कर दी थी हत्या.... सिर पर सब्बल से किया वार, आरोपी भाई गिरफ्तार 30 स्पा सेंटरों पर पुलिस का एक साथ धावा... 100 से ज्यादा जवानों ने खंगाले रिकॉर्ड, 2 पर हुई कार्रवाई... मोबाइल मांगना पड़ा भारी! जीजा ने साले पर उड़ेल दिया कढ़ाही का खौलता तेल, चेहरा-सिर झुलसा, दहेज में बुलेट की मांग, विवाहिता को प्रताड़ित करने का आरोप, पति ने जबरन कीटनाशक पिलाया