कोटा

दुकान में लगे सीसीटीवी चोर और छेड़खानी के आरोपी को पुलिस ने 24 घंटे के अंदर किया गिरफ्तार

प्रेम सोमवंशी

कोटा – वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पारूल माथुर द्वारा जिले मे चोरी एवं महिला संबंधी घटनाओं के विरूद्ध तत्काल कार्यवाही हेतु निर्देशित किये जाने पर कोटा पुलिस द्वारा दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरा तथा छेड़खानी के आरोपी के ऊपर कार्यवाही किया गया है। मिली जानकारी के अनुसार 13.01.2022 को सुबह 5:30 बजे प्रार्थी दिलीप रजक का छोटा भाई अपने दुकान खोलने गया तो दुकान के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरा 3 नग कीमती ₹7500 नहीं था कोई अज्ञात चोर चोरी कर ले जाने के लिए रिपोर्ट पर अपराध धारा 379 भादवि पंजीबद्ध कर विवेचना कार्यवाही में लिया गया था, जिसे 24 घंटे के अंदर मुखबिर की सूचना पर आरोपी सुमित सिंह ठाकुर पिता सुरेश ठाकुर उम्र 24 साल निवासी पडावपारा थाना कोटा को पूछताछ कर सीसीटीवी कैमरा 3 नग बरामद कर गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया। वही दूसरे मामले में थाना कोटा में प्रार्थिया ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि दिनांक 13.01.22 के रात्रि 10:30 बजे अपने घर पर अकेली थी

जब घर के दरवाजा को कोई खटखटाया और आवाज दिया तो मैं दरवाजा को खोली तो एक व्यक्ति अर्धनग्न स्थिति में खड़ा था और मेरे को बात करना है बोलते हुए अपना नाम राजेंद्र रजक बताया फिर तुमको पैसा दे रहा हूं तुम से शरीरीक संबंध बनाना है बोलते हुए गंदी नियत से हाथ बाह को पकड़ा प्रार्थीया द्वारा द्वारा जोर-जोर से चिल्लाने पर वह वहां से भाग निकला तब मैं घटना की सारी जानकारी अपने पति को बताई प्रार्थीया की रिपोर्ट पर थाना कोटा में अपराध धारा 354 भादवी पंजीबद्ध कर विवेचना कार्यवाही में लिया गया और आरोपी राजेंद्र रजक पिता राम कुमार 25 साल निवासी नर्मदा डिंडोल थाना कोटा को अपराध सबूत पाए जाने पर 24 घंटे के अंदर कोटा पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर लिया गया ।

error: Content is protected !!
Letest
मस्तूरी के होनहार अरमान गेंदले राष्ट्रीय पॉवरलिफ्टिंग प्रतियोगिता में दिखाएंगे दमखम, दूसरी बार करेंग... बिलासपुर पुलिस कल्याण पेट्रोल पंप का दोनों राज्यों में दबदबा, छत्तीसगढ़-मध्य प्रदेश में पेट्रोल बिक्... स्वास्थ्य सेवाओं की असली ताकत मितानिनों का सम्मान, मल्हार नगर पंचायत ने श्रीफल और साड़ी भेंटकर बढ़ाय... मस्तूरी सीईओ और आरईएस एसडीओ को हटाने की मांग पर लामबंद सरपंच संघ.... 1 दिसंबर को चक्काजाम की चेतावनी चरित्र शंका में पत्नी की हत्या, खाट से गिरने की कहानी बनाकर दफनाया शव, कब्र से निकली लाश ने खोला राज VIDEO:- 15 मिनट में बाइक गायब, कैमरे में चोर कैद; फिर भी सिविल लाइन पुलिस खाली हाथ, कार्रवाई पर उठे ... 3,100 का दावा, लेकिन किसानों की सहायता 917 से घटकर 659! MSP बढ़ोतरी का लाभ कहां गया?...विजय केशरवानी... रोजी-रोटी कमाकर घर लौट रहे गरीब दंपति पर काल बनकर आया तेज रफ्तार ऑटो, टक्कर से पत्नी की मौत, परिवार ... रतनपुर:- घूमने निकले 10 युवाओं की कार ट्रेलर में घुसी, युवती की मौत, 2 गंभीर, 8 घायल, झपकी ने छीन ली... बिलासपुर:- 10 करोड़ की जमीन, आदिवासी के हक पर सवाल! नगर निगम के अपर आयुक्त खजांची कुमार की भूमिका घे...