छत्तीसगढ़बिलासपुर

महाराणा प्रताप चौक की बैरिकेटिंग बनी आफत, व्यापारियों ने विधायक से दखल देने की लगाई गुहार

बिलासपुर आलोक अग्रवाल

बिलासपुर के सबसे व्यस्त सड़कों में से एक महाराणा प्रताप चौक को पुलिस और यातायात विभाग ने प्रयोगशाला बना रखा है ।पहले तो रायपुर को जोड़ने वाली सड़क के लिए संकरा रेलवे ओवर ब्रिज बनाया गया, जिस वजह से हादसे होने लगे। हादसों को रोकने चौराहे पर मौजूद आयरलैंड को किनारे शिफ्ट किया गया। उसके बाद भी यहां ट्रैफिक की व्यवस्था पटरी पर नहीं आई। इसी दौरान यहां फ्लाईओवर निर्माण भी शुरू हो गया । रेलवे ओवरब्रिज के समानांतर बन रहे फ्लाईओवर की वजह से दोनों ओर की सड़क के बीचो-बीच पिल्लर निर्माण का काम भी शुरू हो गया । जिसकी वजह से यहां ट्रैफिक जाम बड़ी समस्या बनने लगी। जिस से निपटने पिछले एसपी ने बेंगलुरु की टीम के साथ मिलकर एक नया निर्णय लिया और सड़क के बीचो बीच बैरिकेट्स लगा दिए गए ।इस वजह से व्यापार विहार से रिंग रोड जाने वाले यात्रियों को पुल के नीचे से घूम कर जाना पड़ रहा है तो वही रिंग रोड से व्यापार विहार जाने वाले वाहन चालकों को राजीव गांधी चौक तक घूम कर आना पड़ता है। यहां की ट्रैफिक व्यवस्था इस वजह से पूरी तरह चौपट हो चुकी है। इसी कारण यहां के व्यापारियों का धंधा भी मंदा चल रहा है ।दुकान जाने के लिए लंबी दूरी तय करनी पड़ रही है, इस कारण से ग्राहक दुकानों तक नहीं जा रहे ।व्यापार चौपट होने से व्यापारियों के आगे आर्थिक संकट गहरा रहा है। इस संबंध में पुलिस अधिकारी और ट्रैफिक विभाग कुछ सुनने को तैयार नहीं। पिछली सरकार से ना उम्मीद हो चुके व्यापारियों की आखरी उम्मीद अब कांग्रेस की नई सरकार है । इसी कड़ी में शनिवार को महाराणा प्रताप चौक व्यापारी संघ द्वारा बिलासपुर विधायक शैलेश पांडे के लिए अभिनंदन समारोह का आयोजन किया गया। दरअसल मकसद उनके सामने इस बड़ी समस्या को उकेरना था ।सम्मान की औपचारिकता पूरी करने के बाद उन्हें बैरिकेटिंग की वजह से हो रही दिक्कतों से अवगत कराया गया। व्यापारियों ने बताया कि किस तरह से बैरिकेडिंग के चलते सिर्फ वाहन चालकों को ही परेशानी नहीं हो रही बल्कि व्यापारियों का काम धंधा भी चौपट हो चुका है महाराणा प्रताप चौक व्यापारी संघ ने जन सुविधा के लिए यहां ऑटो स्टैंड बनाने की भी मांग रखी ताकि बेतरतीब ऑटो की वजह से यहां जाम और दुर्घटना ना हो, वहीं विधायक शैलेश पांडे से विनती की गई कि यहां बन रहे फ्लाईओवर के काम में तेजी लाएं ताकि इन सभी समस्याओं का निराकरण हो सके। विधायक शैलेश पांडे ने व्यापारियों की बातें सुनी और खुद भी उन पर सहमति जताई ।उन्हें आश्वस्त किया कि उनकी समस्याओं का शीघ्र निराकरण होगा। लेकिन यह भी ध्यान रखना होगा की शैलेश पांडे केवल एक विधायक भर हैं और फिलहाल प्रशासनिक निर्णयो में उनकी खास दखल नहीं है ,इसलिए कैसे वे इन समस्याओं का निराकरण कर पाएंगे यह भी देखना होगा।

error: Content is protected !!
Letest
जमीन गिरवी रखने के नाम पर धोखाधड़ी, डेढ़ लाख लेकर मुख्तियारनामा बनवाया और दूसरे को बेच दी एक एकड़ जम... पांच लाख का कर्ज चुकाया, फिर भी पैतृक जमीन पर नजर! सूदखोर प्रॉपर्टी डीलर की धमकी से दहशत में कोटवार,... तिफरा में मकान निर्माण के दौरान चोरी! ठेकेदार के घर से 4.34 लाख रुपये पार, दो युवकों पर FIR VIDEO अनोखा ठगी:- सिम्स में रिश्तेदार बनकर पहुंचा ठग, ब्लड दिलाने के नाम पर वसूले 1200 रुपए; मोबाइल ... रतनपुर में दर्दनाक हादसा: बकरियों के लिए चारा काट रहा 22 वर्षीय युवक आया 33 केवी लाइन की चपेट में, स... आधी रात घर में घुसा चोर, जागा मकान मालिक तो रॉड से किया हमला, खून से लथपथ अस्पताल में भर्ती! सिम्स अस्पताल से उपचार के दौरान घर भागा युवक, सुबह बिगड़ी तबीयत तो फिर पहुंचा अस्पताल, डॉक्टरों ने क... शुद्धता की पहचान, सेवा में तत्परता! छत्तीसगढ़ स्थापना दिवस पर आकर्षक साज-सज्जा के साथ सजा पुलिस कल्य... जन्मदिन के जश्न में 200 लोगों का हुड़दंग..रोकने पहुंचे न्यायाधीश से मारपीट और धमकी, सरकंडा पुलिस ने ... मुंगेली में टेंट टेंडर का खेल! बिना टेंडर करीबियों को काम देने का मामला.. सालों से कारोबार कर रहे टे...