जांजगीर चाँपा

दीपावली आते ही जमने लगी जुआरियों की महफ़िल…. पुलिस ने रेड कर पकड़ा 5 जुआरियों को कब्जे से 23 हजार रुपए और ताशपत्ती जब्त

भुवनेश्वर बंजारे

जांजगीर – श्मशान घाट में जमी जुए की महफिल में पामगढ़ पुलिस ने दबिश देकर 5 जुआरियो को गिरफ्तार किया है। जिनके कब्जे से पुलिस ने 23330 रूपए बरामद किया है। मिली जानकारी के अनुसार पामगढ़ पुलिस को सूचना मिली कि पामगढ़ मरघट के पास कुछ जुआरी रूपये पैसे का दाव लगाकर तास पत्ती से हार जीत का काट पत्ती नामक जुआ खेल रहे है। जिसपर पुलिस ने सोमवार देर रात मौके पर दबिश देकर जुआ खेल रहे 5 जुआरियो को रंगे हाथों पकड़ा है। जिनमे पामगढ़ निवासी गोविंद बंजारे,मुड़पार निवासी दीपक कुमार श्रीवास,डोंगाकोहरौद निवासी बुधराम,भैंसों निवासी धनजय कश्यप,पामगढ़ निवासी रमेश कुमार कश्यप मौजूद थे। जिसके पास और फड़ से जुमला 23330/- रूपये, 52 पत्ती तास, 02 नग मोटर सायकल को बरामद किया गया है। मामले में पुलिस ने आरोपीयो का कृत्य धारा 3(2) छ.ग. जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 के तहत कार्यवाही की है। उपरोक्त कार्यवाही में उप. निरी. मनोहर लाल सिन्हा थाना प्रभारी पामगढ़, स.उ.नि. सरोज पाटले, आर. श्याम सरोज ओगरे, मुकेश कमलेश, भुनेश्वर साहू, लखेश्वर पाटले एवं थाना पामगढ स्टाफ का सराहनीय योगदान रहा।

error: Content is protected !!
Letest
मासूम से दुष्कर्म केस में 2 नाबालिग दोषियों को मिली सजा... उत्कृष्ट विवेचना को मिलेगा सम्मान, 'मन की बात' में गूंजा था मल्हार, आज बदहाल सड़कें और गहरे गड्ढे विकास की हकीकत कर रहे बयां, बरसात में... बेखौफ चोरों की पुलिस को खुली चुनौती... बैंक की दीवार तोड़ी, एटीएम फोड़ा, CCTV से भी की छेड़छाड़ तलवार लेकर ढाबा संचालक का उत्पात... बीच-बचाव करने पहुंचे ट्रक चालकों से मारपीट, वाहन में तोड़फोड़ बिलासपुर:- करंट ने फिर ली एक महिला की जान... किचन के शेड में दौड़ रहा था करंट, चपेट में आने से हुई म... जांजगीर चाम्पा:- हनुमान धारा के पास डबरीनुमा तालाब में मिली अज्ञात युवक की लाश, हत्या की आशंका, पहचा... बिलासपुर में आसमानी कहर, धान रोपने गए किसान पर गिरी आकाशीय बिजली, मौके पर दर्दनाक मौत रिश्तों का खौफनाक अंत... बहू ने रची ससुर की हत्या की साजिश, चार गिरफ्तार बंधक बनाकर महिला से दो दिन तक सामूहिक दुष्कर्म... पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा मॉर्निंग वॉक पर निकले कांग्रेसी नेता पर दिनदहाड़े जानलेवा हमला... तीन नकाबपोश बदमाशों ने डंडे और नुकी...