रतनपुर

रतनपुर पुलिस ने कच्ची शराब के खिलाफ की बड़ी कार्रवाई… 45 लीटर महुआ शराब जब्त, 1 आरोपी गिरफ्तार

जुगनू तम्बोली

रतनपुर – पुलिस ने अवैध शराब कारोबार पर शिकंजा कसते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि ग्राम नावागांव (मोहंदा) निवासी भगवानदीन साहू 65 वर्ष अपने घर के बाड़ी में भारी मात्रा में कच्ची महुआ शराब छुपाकर रखा है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम 21 अगस्त को मौके पर पहुंची। पुलिस को देखते ही आरोपी भागने की कोशिश करने लगा, लेकिन घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया गया। पुलिस ने उसके घर बाड़ी में दबिश दी, जहां से 45 लीटर कच्ची महुआ शराब बरामद की गई। जब्त की गई शराब की अनुमानित कीमत 9 हजार रुपये बताई जा रही है। आरोपी के खिलाफ धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। रतनपुर पुलिस का कहना है कि क्षेत्र में अवैध शराब के खिलाफ लगातार कार्रवाई जारी है। ग्रामीण क्षेत्रों में अवैध शराब बेचने और बनाने वालों पर सख्त नजर रखी जा रही है।

error: Content is protected !!
Letest
बारिश भी नहीं रोक सकी प्रशासन की मुहिम: सुकमा में समय रहते टले दो बाल विवाह, बेटियों का भविष्य हुआ स... रजत पदक विजेता ज्ञानेश्वरी यादव ने बढ़ाया छत्तीसगढ़ का गौरव, युवाओं के लिए बनीं प्रेरणा : ऋषभ चतुर्व... बिलासपुर पुलिस में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 13 निरीक्षकों के तबादले, कई थानों को मिले नए प्रभारी सीपत:गुड़ी सरपंच पर घर में घुसकर दंपती पर जानलेवा हमले का आरोप...मामले में पीड़ित पक्ष पर ही एफआईआर दर... VIDEO बिलासपुर दर्दनाक हादसा: निर्माणाधीन मकान की छत पर 11 केवी लाइन बनी काल… करंट की चपेट में आने स... VIDEO बिलासपुर: आप प्रदेश अध्यक्ष अभिषेक मिश्रा हुए सड़क हादसे का शिकार….बाइक सवार को बचाने के दौरान... VIDEO:- रील के चक्कर में मौत को दे रहे न्योता! एजुकेशन हब की सड़क पर सनरूफ से स्टंट, पुलिस अभियान का... बिलासपुर:- भूसे से भरे बेकाबू ट्रक का कहर: 25 मीटर तक सड़क पर घिसटती रही महिला, शरीर के उड़े चिथड़े,... सावधान! ऑटो में सफर के दौरान गहनों पर रखें नजर... पलक झपकते महिला के गले से मंगलसूत्र पार, पुलिस जां... पचपेड़ी क्षेत्र में चोरों का आतंक: दो रात में दो दुकानों पर धावा, पुलिस बेअसर... अज्ञात बदमाश दे रहे...