छत्तीसगढ़बिलासपुर

डॉक्टर महंत ने कहा नहीं करेंगे किसी से भेदभाव ,पिछले विधानसभा अध्यक्ष पर कसा तंज

पारदर्शिता लाने की गरज से उनकी कोशिश होगी कि विधानसभा की कार्यवाही का भी टीवी पर सीधा प्रसारण दिखाया जाए

बिलासपुर प्रवीर भट्टाचार्य

शनिवार को छत्तीसगढ़ विधानसभा के नवनिर्वाचित अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत बिलासपुर पहुंचे। इस दौरान उनका अभूतपूर्व स्वागत हुआ। पूरे शहर को उनके बैनर ,पोस्टर और होर्डिंग से पाट दिया गया था ।कांग्रेस नेताओं में टीएस सिंह देव के बाद सबसे शानदार स्वागत डॉक्टर चरणदास महंत का किया गया। इस मामले में वे मुख्यमंत्री से भी अधिक लोकप्रिय नजर आए। बिलासपुर पहुंचे चरण दास महंत ने पत्रकारों के सवाल का जवाब देते हुए कहां कि विधानसभा की कार्यवाही के दौरान वे सभी विधायकों को अपनी बात रखने पर्याप्त समय देंगे। दलगत राजनीति से ऊपर उठकर किसी भी विधायक के साथ किसी तरह की भेदभाव ना करने की बात डॉ चरणदास महंत ने कही। विधानसभा में जनता की समस्याओं को रखने वाले सभी विधायकों को प्रश्न करने का अवसर वे देंगे ऐसा उन्होंने कहा ।उन्होंने यह भी कहा कि पारदर्शिता लाने की गरज से उनकी कोशिश होगी कि विधानसभा की कार्यवाही का भी टीवी पर सीधा प्रसारण दिखाया जाए। जब उनसे पूछा गया कि विधानसभा अध्यक्ष रहने के दौरान पिछले अध्यक्ष चुनाव हार गए थे तो उन्होंने मुस्कुराकर तंज कसते हुए कहा कि ऐसा रिकॉर्ड भाजपा प्रत्याशियों का हो सकता है कांग्रेसियों का नहीं ,और वे इस मिथक को तोड़कर दिखाएंगे।

error: Content is protected !!
Letest
VIDEO:- बिलासपुर में खुलेआम बिक रही नशीले जहर की पुड़िया…एक वीडियो ने खोली कार्रवाई और संरक्षण की पो... पानी की मोटर बंद करने को लेकर दो पक्ष भिड़े... कई घायल, गाली-गलौज के बाद मारपीट, दोनों पक्षों ने दर्... सीपत:- नींद की गोलियां खाकर स्कूल पहुंची 12वीं की छात्रा... प्रार्थना के दौरान बिगड़ी तबीयत, शिक्षको... भारतमाला फोरलेन पर दर्दनाक हादसा: रेलिंग से टकराई बाइक, पति-पत्नी की मौत, 16 वर्षीय बेटी गंभीर मस्तूरी थाना प्रभारी के बदलाव के बाद अब एएसआई ढोलाराम मरकाम लाइन अटैच, लव ट्रायंगल में खूनी खेल! 16 वर्षीय किशोर की पत्थर से सिर कुचलकर हत्या, दो आरोपी गिरफ्तार शराब भट्ठी के पास गुंडागर्दी का खेल, दो युवकों को बाइक समेत गिराकर पीटा, जान से मारने की धमकी देकर म... एनटीपीसी में नौकरी का झांसा, नेताओं से पहचान का दिखाया रौब, पांच बेरोजगारों से लाखों की ठगी, आरोपी ग... कहासुनी ने लिया खूनी रूप: टांगी से वार कर ग्रामीण की हत्या, सनसनीखेज वारदात से क्षेत्र में मचा हड़कंप... जनदर्शन में गूंजे ग्रामीणों के मुद्दे...गोड़ाडीह के जिंदल प्लांट में स्थानीय युवाओं को रोजगार नहीं, ...