रतनपुर

रतनपुर हाफ मैराथन के विजेता बने योगेंद्र वस्त्रकार ,महिला वर्ग में मुंगेली की संदीपा रही अव्वल

डेस्क

हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद के जन्मदिवस को हर वर्ष खेल दिवस के रूप में मनाया जाता है । गुरुवार खेल दिवस के अवसर पर छत्तीसगढ़ क्रीड़ा समिति रतनपुर द्वारा मेजर ध्यानचंद मैराथन दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। यहां पुरुष वर्ग के लिए 10 किलोमीटर और महिलाओं के लिए 3 किलोमीटर दुरी का लक्ष्य तय किया गया था ।

प्रतियोगिता में 10 वर्ष से लेकर 60 वर्ष के बुजुर्गों समेत करीब 400 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। अतिथियों ने सुबह महामाया चौक से हरी झंडी दिखाकर धावकों को रवाना किया। नायब तहसीलदार सुनील अग्रवाल, सीएमओ हरबंस सिंह , विक्रम सिंह, कन्हैया यादव, विनय पांडे, विजय तिवारी ,हरिहर बैशवाड़े की मौजूदगी में महामाया चौक से धावकों ने मैराथन की शुरुआत की।

महामाया चौक से लालपुर होते हुए प्रतिभागी वापस महामाया चौक पहुंचे। बड़ी संख्या में शहर के नागरिक रास्ते भर धावकों का अभिनंदन और उत्साहवर्धन करते रहे। इस दौड़ में छोटे छोटे स्कूली बच्चों समेत युवतियों और बुजुर्गों ने भी हिस्सा लिया। खेल दिवस पर जबरदस्त उत्साह रतनपुर के धावकों में नजर आई। मैराथन दौड़ समाप्ति के पश्चात सुबह 11:00 बजे पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन सिद्ध शक्तिपीठ मां महामाया मंदिर परिसर में स्थित धर्मशाला में किया गया। जहां अतिथियों ने विजेताओं को नगद पुरस्कार के साथ प्रशस्ति पत्र और मेडल प्रदान किया। इस मैराथन दौड़ में पुरुष वर्ग में तिल्दा निवासी योगेंद्र वस्त्रकार प्रथम स्थान पर रहे, जिन्हें नगद 5001 रुपये की इनामी राशि प्रदान की गई।

इसी तरह बालोद के रहने वाले विजेंद्र कुमार दूसरे स्थान पर है इन्हें 3001 रुपए नगद पुरस्कार प्रदान किया गया। तीसरे स्थान पर राष्ट्रीय धावक पीर खान के पुत्र सुलेमान खान रहे, जिन्हें 2001 रुपए नगद प्रदान किया गया। इस मैराथन में सीनियर धावक पीर खान ने भी हिस्सा लिया जो कड़ी टक्कर देते हुए पांचवें स्थान पर आने में कामयाब रहे।

महिला वर्ग के लिए मैराथन की शुरुआत महामाया चौक रतनपुर से शुरू हुई जो कॉलेज तक पहुंचकर समाप्त हुई। 3 किलोमीटर लंबी इस मैराथन में मुंगेली की संदीपा मरकाम पहले स्थान पर आयी। इन्हें भी प्रशस्ति पत्र के साथ 5001 रुपये का नगद इनाम दिया गया ।मुंगेली की ही सीमा मोहले दूसरे स्थान पर रही जिन्हें 3001रु की इनामी राशि दी गई ।तीसरे स्थान पर गनियारी की मंजू साहू आई जिन्हें 2001 रुपए नगद इनाम प्रदान किया गया। प्रतियोगिता में हिस्सा लेने वाले उन धावकों को भी 500 रु का नगद सांत्वना पुरस्कार प्रदान किया गया जो चौथे स्थान से लेकर दसवें स्थान तक आने में कामयाब हुए थे। खेल दिवस पर रतनपुर में आयोजित समारोह के दौरान राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ियों का सम्मान समारोह भी हुआ। यहां राष्ट्रीय कोच पीजी कृष्णन रेलवे एसोसिएशन के खिलाड़ी श्रीकांत पहाड़ी, राष्ट्रीय धावक पीरखान, सीनियर खिलाड़ी विजय तिवारी का नागरिक सम्मान किया गया। इस मैराथन को सफल बनाने में समिति की ओर से अध्यक्ष हकीम मोहम्मद , सचिव हेमंत सिंह क्रांति, पूर्णिमा यादव, मुकेश बरगाह, प्रमोद धीवर, भारती तिर्की, रतीराम, विनोद यादव ,समीर राज ,भूषण यादव, मंजू तिर्की, अंजली कश्यप का भी योगदान रहा।

error: Content is protected !!
Letest
मस्तूरी:- गतौरा शराब भट्ठी में लूट का पर्दाफाश: कर्ज चुकाने के लिए लॉकर काटने पहुंचे थे बदमाश, 3 गिर... बिलासपुर:- एक ही फंदे पर लटके मिले पति-पत्नी के शव, सिरगिट्टी में मचा हड़कंप, पुलिस जुटी जांच में सर्पदंश मुआवजा मामला: लिपिक संघ ने पुलिस पर लगाए नियमों की अनदेखी के आरोप….डीजीपी और सुप्रीम कोर्ट क... VIDEO बिलासपुर: शराब दुकान परिसर में दिनदहाड़े ऑटो चालक की हत्या… खून से लथपथ मिली लाश, पुलिस जुटी ज... सिरगिट्टी में निर्माणाधीन कॉम्प्लेक्स का 20 फीट गहरा गड्ढा बना जानलेवा….सुरक्षा मानकों की अनदेखी पर ... 15 मिनट के लिए मांगी बाइक, 6 महीने बाद भी नहीं लौटाई, युवक के खिलाफ FIR तिफरा ओवरब्रिज के नीचे एजेंट को धक्का देकर झपटमारी...बाइक सवार दो अज्ञात आरोपीयो ने दिया घटना को अंज... बारिश के दौरान घर में घुसा करैत, बाहर निकालने की कोशिश में क्लर्क हुआ सर्पदंश का शिकार...गंभीर हालत ... दोनों नासिका मार्ग जन्म से बंद, एक सप्ताह वेंटिलेटर पर रहा नवजात; श्री शिशु भवन हॉस्पिटल की टीम ने ज... शादी डॉट कॉम पर कुंवारा बनकर फंसाया, फिर किया दैहिक शोषण और नौकरी के नाम पर ऐंठे लाखों, पत्नी संग आर...