बिलासपुर

बिलासपुर VIDEO:- गतौरी के वृंदावन ग्रीन फार्म हाउस में जुआ पर पुलिस की बड़ी रेड, फार्म मालिक समेत 8 गिरफ्तार, 3.80 लाख नकद सहित 5 कार जब्त

रमेश राजपूत

बिलासपुर – जिले के कोनी थाना क्षेत्र अंतर्गत गतौरी स्थित वृंदावन ग्रीन फार्म हाउस में चल रहे जुआ के बड़े फड़ पर पुलिस ने देर रात दबिश देकर फार्म हाउस मालिक सहित 8 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। कार्रवाई सीएसपी सिविल लाइन और एसडीओपी कोटा के नेतृत्व में की गई। पुलिस ने मौके से नगद राशि, मोबाइल फोन और चार पहिया वाहनों सहित लगभग 40 लाख रुपये की संपत्ति जब्त की है।पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार ग्राम गतौरी स्थित वृंदावन ग्रीन फार्म हाउस में लंबे समय से जुआ खेलने की सूचना मिल रही थी।

सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने योजनाबद्ध तरीके से छापा मारा, जहां कई लोग जुआ खेलते पकड़े गए। मौके से 3 लाख 80 हजार रुपये नगद, 11 मोबाइल फोन और 5 चार पहिया वाहन बरामद किए गए।गिरफ्तार आरोपियों में ओम नगर निवासी रोशन सिंह (38), राजीव गांधी चौक निवासी मुन्ना गोयल, दीनदयाल कॉलोनी मंगला निवासी विकास सिंह, विद्यानगर निवासी फार्म हाउस संचालक मनीष शर्मा (42), नीरज शर्मा (42), रामा लाइफ सिटी सकरी निवासी दीपक अग्रवाल (37), तखतपुर निवासी चंद्रकिशन अग्रवाल तथा तिफरा नया बस स्टैंड निवासी मयंक सोनकर (20) शामिल हैं।पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ जुआ एक्ट सहित गैर जमानती धाराओं के तहत कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार कर लिया है। मामले की आगे जांच जारी है।

error: Content is protected !!
Letest
रुपयों की लालच में दोस्त की हत्या... पत्थर से सीना कुचलकर उतारा मौत के घाट, आरोपी गिरफ्तार कैची से हमला करने वाला आरोपी गिरफ्तार...मल्हार पुलिस ने भेजा जेल स्थानीय युवाओं ने भरी रोजगार की हुंकार...कोल वाशरी परियोजना का किया स्वागत मस्तूरी : कपड़ा सुखाने के दौरान करंट की चपेट में आए पति-पत्नी, दोनो की दर्दनाक मौत से गांव में पसरा ... पड़ोसियों के विवाद में बीच-बचाव करने पहुंचे बुजुर्ग पर चाकू से हमला.. सकरी थाना क्षेत्र में फिर हुई ... तालाब में नहाने गए युवक की डूबने से मौत…एसडीआरएफ की मदद से निकाला गया शव, VIDEO:- जेसीबी के टायर में हवा भरते समय हुआ जोरदार ब्लास्ट, हेल्पर की मौत… दर्दनाक हादसे का वीडियो आ... 1.77 करोड़ रुपये की निवेश धोखाधड़ी का फरार आरोपी गिरफ्तार...शेयर ट्रेडिंग के नाम पर लगाया था करोड़ों... रामबोड़ कुसुम प्लांट में हादसा, मेंटेनेंस के दौरान तीन कर्मचारी झुलसे... 2 अपोलो में भर्ती, 1 रायपुर... वारंट तामील में लापरवाही पड़ी भारी... तात्कालीन सिरगिट्टी थाना प्रभारी निरीक्षक अभय सिंह बैस सस्पेंड...