जांजगीर चाँपा

चाकू से जानलेवा हमला करने वाला तीसरा फरार आरोपी गिरफ्तार… पुलिस को मिली बड़ी सफलता

रमेश राजपूत

जांजगीर चाम्पा – चाकू से जानलेवा हमला के मामले में पामगढ़ पुलिस ने तीसरे फरार आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। प्रकरण के आरोपी गुड्डा उर्फ नूतन लहरे एवं डीलेश्वर कुमार मिरी निवासी बोहारडीह थाना पचपेड़ी को पूर्व में गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है। ग़ौरतलब है कि 11.04.2024 को आहत अंजोर सिंह अपने रिश्तेदारी के शादी में ग्राम सहसा गया था। उसी दिनांक को रात्रि करीब 09.00 बजे आहत अंजोर सिंह अपने अन्य रिश्तेदार के साथ ससहा शराब भटठी तरफ जा रहा था। तभी रास्ते में बोहारडीह का गुड्डा उर्फ नूतन लहरे अपने मोटर साइकिल में पिछे अपने दोस्तों को बैठाकर आया और बोलने लगा कि तुम लोग भटठी के पास हम लोगो को मारपीट किये हो कहकर गाली गलौच करते हुए मारपीट करने लगे और गुड्डा अपने जेब मे रखे चाकू नुमा हथियार से आहत अंजोर सिंह के पेट, सीना एवं पीठ में मारकर गंभीर चोट पहुचाया और वहा से भाग गए। आहत अंजोर सिंह को चोट लगने से उसके साथियों द्वारा उचित इलाज के लिए बिलासपुर अस्पताल लेकर गये कि रिपोर्ट पर आरोपीयो के विरूद्ध थाना पामगढ़ में अपराध क्रमांक 153/2024 धारा 294, 506, 323, 324, 34 भादवि के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। तथा प्रकरण की विवेचना के दौरान धारा 307 आईपीसी जोड़ी गई है। प्रकरण के आरोपी सौरभ ओगरे पिता ओम प्रकाश बोहारडीह थाना पचपेड़ी जो घटना घटित कर फरार हो गया था। जिसकी गिरफ्तारी हेतु लगातार पतासाजी थाना पामगढ़ पुलिस द्वारा की जा रही थी। इसी क्रम में थाना पामगढ़ पुलिस को मुखबिर से सूचना मिला और आरोपी को घेराबंदी कर पकड़ लिया गया, जिसे गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।

error: Content is protected !!
Letest
वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूर्ण होने पर सरस्वती शिशु मंदिर में भव्य आयोजन, सामूहिक गायन से गूंजा विद्य... भारी बारिश का अलर्ट: कल पूरे छत्तीसगढ़ में स्कूल बंद, बच्चों की सुरक्षा के लिए CM साय का बड़ा फैसला सीपत:- जमीन पर सो रही दो बहनों की बिगड़ी तबीयत...13 वर्षीय नीशू की मौत, छह साल की छोटी बहन अस्पताल म... बिलासपुर:- निगम की संपदा शाखा में ACB का ट्रैप: 10 हजार की रिश्वत लेते क्लर्क रंगे हाथ गिरफ्तार, साम... VIDEO:-तीज पर छत्तीसगढ़ी संस्कृति का जलवा…एंका वर्मा बोलीं- ‘अमेजिंग एक्सपीरियंस’, तनिष्क के भजन ने ... बिलासपुर : 28 सितंबर से लूथरा शरीफ में उमड़ेगा आस्था का सैलाब, 5 लाख से ज्यादा जायरीन पहुंचने की उम्... चुनावी रंजिश में उपसरपंच को धमकी... इस्तीफे के लिए बनाया दबाव, दो आरोपी गिरफ्तार 19 साल से बिलासपुर में रह रहा था बांग्लादेशी, फर्जी दस्तावेजों का खुलासा...एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई, पुलिस ट्रांसफर:- 22 पुलिस कर्मियों का तबादला...एसआई, एएसआई और कांस्टेबल हुए इधर से उधर, शासकीय खाते से 26.87 लाख का अनाधिकृत ट्रांजेक्शन.. बैंक क्लर्क गिरफ्तार,