सक्ती

शेयर मार्केट और सट्टे बाजी में कई गुना मुनाफ़े का झांसा….लाखों की ठगी करने वाला गिरफ्तार

भुवनेश्वर बंजारे

शक्ति – शेयर मार्केट में जुआ, सट्टा और कैसिनों के नंबर देने के नाम पर ठगी करने वाले आरोपी को सक्ती पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए आरोपी ने एक दो नही बल्कि दर्जनों लोगों को अपने झांसे में लेकर लाखो का चूना लगाया है। इसी मामले में सक्ती के नेहरू लाल राठौर ग्राम पसीद ने शिकायत दर्ज कराई कि शिवनंदन महंत जो की खरसिया का रहने वाला है, उसने कॉल करके बताया की वो शेयर मार्केट के खेल में पैसे लगाने पर पैसे को कई गुना करता है। उसकी बातों के झांसे में आकर नेहरू लाल ने अपने अकाउंट से शिवनंदन महंत और उसके साथी अजय सिंधी के अकाउंट में फोन पे से 5 लाख रुपए डाल दिए। पैसे देने के बाद भी जब उसे प्रोफिट नहीं हुआ तो खुद को ठगा महसूस कर इसकी शिकायत पुलिस में दर्ज कराई। इधर मामले में सक्ती पुलिस और साइबर की टीम ने आरोपी का पता तलाश शुरू कर आरोपी शिवनंदन महंत को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिसिया पूछताछ में शिवनंदन महंत ने बताया कि उसने ऐसे ही घरघोड़ा, सारंगढ़, सरसीवा सहित कई जगहों पर 50 से अधिक लोगो के साथ ठगी कर चुका है और उसके खिलाफ कई थानों में अपराध भी दर्ज है। आरोपी ने आगे बताया कि व्हाट्सएप नंबर पर लोगों से संपर्क कर जुआ सट्टा और कैसिनो के नंबर बताने के नाम पर उन्हें झांसा देता था, और उनकी रकम बढ़ाने की बात करता था। ये इतना शातिर है कि लोग आसानी से इसके जाल में फंस जाते थे। फिलहाल मामले में सक्ती पुलिस जांच कर रही है। जिसके बाद मामले में वास्तविक स्थिति साफ़ हो सकेगी।

error: Content is protected !!
Letest
प्रेम विवाह के छह महीने बाद नवविवाहिता की मौत से सनसनी...मायके वालों ने लगाया हत्या का आरोप, कमरे मे... महज 500 रुपये के लिए वृद्ध महिला की हंसिया से गला रेतकर हत्या, छह दिन बाद खुला अंधे कत्ल का राज रास्ते में बेल्ट से पिटाई, फिर नशीला इंजेक्शन देकर गैंग रेप का आरोप...दो युवक गिरफ्तार प्रेम विवाह के छह महीने बाद नवविवाहिता ने लगाई फांसी...पुलिस ने शव कब्जे में लेकर शुरू की जांच कैदियों की फोटो खींचने से रोका तो जेल प्रहरी से मारपीट, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी, दोनों आरो... राजीव प्लाजा की मोबाइल पार्ट्स दुकान में 1.22 लाख का माल गायब, स्टॉक मिलान में खुलासा; तीन कर्मचारिय... घर में घुसकर CCTV कैमरे और कार के चाबी की चोरी.... फिर सुबह शो-रूम के पास धू-धूकर जलती मिली कार मस्तूरी से ससुराल जाने निकला था युवक, रास्ते में मौत ने रोक ली राह, तेज रफ्तार बस की टक्कर से मौके प... पिकनिक स्पॉट में ‘लूट का खेल’! युवती से मारपीट कर मोबाइल-बैग छीना, आरोपी पकड़े गए तो दर्ज हुई FIR वरिष्ठजनों के सम्मान में सजा मंच, 500 से अधिक बुजुर्गों का स्वास्थ्य परीक्षण, जरूरतमंदों को मिले श्र...