बिलासपुर

VIDEO: सिटी कोतवाली थाने से चंद दूरी पर 4 दुकानों में लाखों की चोरी….छत के रास्ते घुसे चोर, सीसीटीवी में कैद हुई हरकत

भुवनेश्वर बंजारे

बिलासपुर – सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत बीती रात को अज्ञात चोरों ने जमकर उत्पात मचाया है। जहाँ चार दुकानों में धावा बोलकर चोर ने लाखो की चोरी की घटना को अंजाम दिया है। इधर मामले में व्यापारियों की सूचना पर सिटी कोतवाली पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ़ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मिली जानकारी के अनुसार सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत तेलीपारा में मुख्य सड़क पर स्थित नावेल्टी थ्रेड , न्यू श्रीश इंटर प्राइजेस ,

रूबी केबल , राजकुमार परफुमर्स से छत के रास्ते घुसकर अज्ञात चोर ने लाखो रुपए पर अपना हाथ साफ कर दिया है। बताया जा रहा है कि अज्ञात आरोपी द्वारा दुकानो के छत में लगे दरवाजे के ताले को तोड़ दुकान में दाखिल हुए है और दुकान में रखे नगदी रकम को लेकर वहा से फरार हो गए। व्यापारियों के अनुसार नावेल्टी थ्रेड से 2 लाख 80 हजार, न्यू श्रीश इंटर प्राइजेस से 25 हजार , रूबी केबल से 16 हजार , राजकुमार परफुमर्स से 15 हजार की चोरी हुई है। वही इन घटनाओं को अंजाम देने वाले आरोपी की सारी हरकत सीसीटीवी फुटेज में कैद हो गई है। इधर सिटी कोतवाली पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी कि तलाश शुरू कर दी है।

error: Content is protected !!
Letest
बिलासपुर:- परिवार को खत्म करने की धमकी, पोती से निकलवाए 14.50 लाख और 450 ग्राम सोना, सरकंडा पुलिस का... पचपेड़ी:- 10 दिन से लापता मछुआरा, शिवनाथ निगल गई या सिस्टम? तलाश ठप, परिजनों का फूटा गुस्सा, विशेष ख... शासकीय राशन दुकान का ताला तोड़कर चोरी, 36 बोरी चावल, 4 बोरी शक्कर और तौल मशीन पार प्रेम संबंध और जमीन विवाद में महिला की हत्या... शव रेत में दफनाकर साक्ष्य मिटाने की कोशिश, 3 गिरफ्ता... VIDEO बिलासपुर - पेंड्रा मार्ग पर पुल टूटने से हुआ बड़ा हादसा…सवारी से भरी बस हुई हादसे का शिकार, आव... आतंकी हमले में जान गंवाने वाले छत्तीसगढ़ के श्रमिकों के परिवारों को आर्थिक संबल...सरकार देगी 20-20 ल... नकली पनीर बेचने वालों पर सख्त कार्रवाई की तैयारी.... पूरे छत्तीसगढ़ में निर्माण और बिक्री पर तत्काल ... बंद कमरे में फंदे पर लटका मिला युवक! जोंधरा में निर्मल पटेल की संदिग्ध मौत से सनसनी, चकरभाठा में दर्दनाक हादसा, काम करते-करते थम गई जिंदगी! करंट की चपेट में आकर मिस्त्री की मौके पर मौत कमरे में फंदे पर झूलता मिला 17 वर्षीय किशोर.. घर में मचा कोहराम, आत्महत्या के कारणों की जांच में जुट...