छत्तीसगढ़

रिटायर्ड डीएसपी के बेटे ने फर्जी चेक देकर उड़ाई कार, कार्रवाई करने में पुलिस कर रही आनाकानी

आकाश दत्त मिश्रा

22 अगस्त को हरीश भदोरिया जो कि रिटायर्ड डीएसपी जे एस भदौरिया का बेटा है उसने सिद्धांत मेरी से मुलाकात की और उससे कहा कि तुम्हारी गाड़ी रेनॉल्ट क्विड सीजी 10 एसी 6035 मैं खरीदना चाहता हूं। घरवालों को दिखाना चाहता हूं इसके लिए तो मुझे अपनी गाड़ी थोड़ी देर के लिए दे दो। हरीश भदोरिया ने गाड़ी की चाबी ली और लंबे समय तक वापस नहीं लौटा।

काफी देर बीत जाने के बाद सिद्धांत ने हरीश को कॉल लगाया जिस पर हरीश गोलमोल जवाब देता रहा लेकिन गाड़ी लेकर वापस नहीं लौटा। शंका होने पर सिद्धांत मेरी ने 27 अगस्त 2019 को सिविल लाइन थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने आवेदन लेकर औपचारिकता पूरी कर दी। अपने स्वयं के सूत्रों के माध्यम से सिद्धांत मेरी को जानकारी मिली कि उसकी कार धरसीवा थाने के आगे खेत में पड़ी हुई है। सिद्धांत मेरी अपने मित्रों के साथ मौके पर पहुंचा और गाड़ी का मुआयना किया उसने तस्वीरें ली और वापस आकर सिविल लाइन थाने को जानकारी दी।

इस पर भी पुलिस ने कोई खास एक्शन नहीं लिया आरोपी पुलिस की गिरफ्त से बाहर था जिस पर सिद्धांत मेरी ने खोजबीन कर आरोपी को स्वयं पकड़ लिया और थाने में लाकर पुलिस के सुपुर्द किया जहां पुलिस ने औपचारिकता पूरी करते हुए प्रार्थी को सीआरपीसी के तहत 155 दर्ज कर कोर्ट की शरण में जाने का सलाह दिया और आरोपी हरीश को छोड़ दिया। हरीश भदोरिया रिटायर्ड डीएसपी जेएस भदोरिया का बेटा है जिसका लाभ उसे सिविल लाइन थाने से मिलता रहा। यह स्पष्ट है प्रार्थी के द्वारा मिली जानकारी के अनुसार हरीश ने लोन दिलाने के एवज में काफी गड़बड़ियां की है

हरिश भदोरिया लोगों को लोन दिलाने की बात कहकर रकम ऐंठने का भी काम करता है। सिद्धांत मेरी और उसके कुछ साथी पहले भी उसके इस साजिश का शिकार हो चुके थे क्योंकि हरीश भदोरिया को अपने अगले शिकार के रूप में सिद्धांत मेरी नजर आ रहा था और उसे उसकी कार भी लेनी थी जिसके लिए उसने पूर्व में किए हुए वायदे को पूरा करने की बात कहते हुए गाड़ी की रकम समेत लोन की रकम का एक फर्जी चेक लगभग 12 लाख रुपये का दे दिया। सिद्धांत ने जब उस चेक को बैंक में लगाया तो वह चेक बाउंस हो गया। सिद्धांत को समझ आ चुका था कि वह ठगा जा चुका है वहीं दूसरी तरफ हरीश का रिटायर्ड डीएसपी का बेटा होना उसे अभी भी खुली हवा में घूमने की इजाजत दे रहा है और लोगों को ठगने के लिए उसका मनोबल बढ़ा रहा है।

error: Content is protected !!
Letest
मस्तूरी: जयरामनगर रेलवे फाटक अब 24 मार्च तक रहेगा बंद...इन रास्तों का करें उपयोग, शिक्षक हत्याकांड के फरार आरोपी ने घर पहुँचकर लगाई फांसी...पुलिस के हाथ लगने से पहले मौत को लगाया गले... VIDEO:- छत्तीसगढ़ में फिर पकड़ी गई अफीम की खेती…अब रायगढ़ जिले के तमनार में लहलहा रही थी हरियाली, मच... बिलासपुर: ऑनलाइन सट्टे पर बड़ी कार्रवाई... लाखों की नगदी और लग्जरी सामान के साथ 3 आरोपी गिरफ्तार खनिज विभाग ने फिर की घेराबंदी, खनिजो का अवैध परिवहन करने वाले 5 हाइवा और 3 ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त, खाद्य सुरक्षा विभाग हुआ अलर्ट..नवरात्रि और गर्मी को देखते हुए वाटर प्लांट और संस्थाओं की हुई जांच, प... सीपत: चखना सेंटर में सेना के जवान पर हमला...संचालक और कर्मचारियों ने की मारपीट,पुलिस कार्रवाई पर उठे... बिलासपुर: पति ने पत्नी पर किया जानलेवा हमला...महिला थाने के पास गला काटने की कोशिश बकरी-बकरा चोर गिरोह के 2 सदस्य गिरफ्तार...अन्य साथियों की तलाश जारी, कब्जे से बिक्री रकम जब्त जमीन विवाद में शिक्षक की निर्मम हत्या....फिर शव को जलाने का प्रयास, क्षेत्र में सनसनी