बिलासपुर

मवेशियों को अब आसानी से मिल रहा है चारा,ग्राम नेवरा में आदर्श गौठान निर्माण से किसानों को मिली राहत

डेस्क

सुराजी गांव योजना के तहत तखतपुर विकासखंड के ग्राम नेवरा में आदर्श गौठान निर्माण से गांव के किसानों को अब अपने मवेशियों के लिये चारे की चिंता नहीं रही। गौठान में आने वाले जानवरों के चरने के लिये चारागाह उपलब्ध कराया गया है। जहां गांव के जानवर स्वच्छंद होकर विचरण कर रहे हैं। ग्राम नेवरा में गौठान निर्माण के पहले अतिक्रमण के कारण जानवरों के लिये चारा उपलब्ध कराना किसानों की एक बड़ी समस्या थी। जानवरों को चारा नहीं मिलता था। उनके खड़े होने के लिये ही जगह नहीं मिलती थी। जिसके चलते जानवर कमजोर हो रहे थे। गांव में आदर्श गौठान बनने के बाद क्षेत्र के तहसीलदार द्वारा सरपंच और ग्रामवासियों के सहयोग से गांव के 45 एकड़ क्षेत्र में बेजाकब्जा हटाकर चारागाह का रास्ता खोला गया और गौठान की गायों को चरने के लिये चारागाह उपलब्ध कराया गया। गौठान में करीब 1 हजार गायें हैं। जिन्हें अब पेट भर चारा मिल रहा है। गांव के लोग भी बहुत खुश हैं कि उनके वर्षों की समस्या अब खत्म हो गई है। वे मुख्यमंत्री को इस योजना के लिये धन्यवाद दे रहे हैं।

error: Content is protected !!
Letest
मस्तूरी : डेढ़ वर्षीय मासूम 30 घंटे से अधिक समय से लापता...नहर में डूबने की आशंका, तलाश जारी शादी का झांसा देकर शोषण.... गर्भवती होने पर कराया गर्भपात, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार रतनपुर में 4 करोड़ से अधिक विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन,...अटल परिसर का हुआ शुभारंभ बिलासपुर:- लूटपाट और झपटमारी करने वाला ई रिक्शा चालक गिरफ्तार... कब्जे से सोने की चैन और नगदी जब्त भंवर गणेश मंदिर में मूर्ति चोरी की घटना से क्षेत्रवासी आक्रोशित...मस्तूरी जनपद उपाध्यक्ष नितेश सिंह ... जांजगीर-चांपा: ट्रांसफार्मर से कॉपर पार्ट्स चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार...गिरोह के रूप में कर र... चोरी रोकने व्यापारी ने दुकान में लगाया था बिजली करेंट...संदिग्ध युवक की मौत, व्यापारी पर मामला दर्ज बिलासपुर: ई रिक्शा चालक का आतंक....दो अलग-अलग घटनाओं में बुजुर्गों को बनाया निशाना, एक से सोने की चे... 8 साल के बच्चे का अपहरण... साइबर पुलिस की तेजी और 48 घंटे के भीतर सुरक्षित बरामद हुआ मासूम...चचेरे भ... मस्तूरी : पोल्ट्री फार्म में प्रार्थना सभा की आड़ में धर्मांतरण का आरोप....पुलिस ने पास्टर सहित 8 पर ...