बिलासपुर

दिनदहाड़े घर में घुसकर कांग्रेस नेता की मां पर किया पड़ोसी ने हमला

डेस्क

तालापारा क्षेत्र में नशेड़ी युवक ने कांग्रेस नेता की मां पर जानलेवा हमला कर दिया। बुधवार दोपहर को आई एन सी आर कांग्रेस कमेटी के प्रदेश संयोजक आसिफ युसूफ हुसैन की अम्मी 62 वर्षीय सेवानिवृत्त सुजात हुसैन जब अपने घर पर अकेली मौजूद थी तभी पड़ोस में रहने वाले नशेड़ी युवक युसूफ ने पीछे से उन पर चाकू से हमला कर दिया । इस हमले में बुजुर्ग महिला के पीठ और अन्य हिस्सों पर खतरनाक चोटे आई। महिला द्वारा शोर मचाने पर हमलावर भाग खड़ा हुआ। वही तुरंत घायल बुजुर्ग महिला को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए सिम्स मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है। बुजुर्ग महिला पर हमला करने वाला उनका ही पड़ोसी युसूफ बिहारी था। पुलिस मामला दर्ज कर उसकी सरगर्मी से तलाश कर रही है।

हैरानी इस बात की है कि प्रदेश में कांग्रेस का राज है और कांग्रेस नेता के ही परिजन अपने घरों में भी सुरक्षित नहीं है। वैसे तालापारा क्षेत्र नशे का गढ़ बन चुका है और यहां कई नशेड़ी युवक यहाँ हर समय मंडराते रहते हैं , जो अपनी छोटी-छोटी जरूरतों के लिए किसी पर भी कभी भी हमला कर देते हैं। फिलहाल आरोपी के खिलाफ धारा 324 के तहत मामला पंजीबद्ध कर उसकी सरगर्मी से तलाश की जा रही है।

error: Content is protected !!
Letest
बिलासपुर में अवैध उत्खनन और परिवहन पर खनिज विभाग की बड़ी कार्रवाई: 11 वाहन और 1 चैन माउंटेन मशीन जब्... VIDEO:- लॉ के स्टूडेंट्स तोड़ रहे कानून! जूनियर छात्र से मारपीट का वीडियो हो रहा वायरल…प्रदर्शन में ... राष्ट्रीय वन शहीद दिवस पर वीर वनकर्मियों को नमन... बिलासा ताल के शहीद स्मारक में अधिकारियों-कर्मचारि... बर्तन चमकाकर जीता भरोसा, सोना लेकर भागे ठग, सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस, हाईकोर्ट के सामने दर्दनाक हादसा! तेज रफ्तार माजदा ने बाइक सवार बुजुर्ग को मारी टक्कर, अस्पताल पहुंचत... तखतपुर:- पेट्रोल खत्म होने का बहाना बनाकर बाइक रोकी.. कंप्यूटर ऑपरेटर पर चाकू से जानलेवा हमला, VIDEO:-मस्तूरी में किराना दुकान का ताला तोड़कर चोरी…सीसीटीवी में कैद हुए दो अज्ञात आरोपी वृद्धा से ठगी, ऑटो गिरोह ले गया साढ़े 3 तोला सोना...नाती की तबीयत खराब होने का झांसा देकर ऑटो में बै... छत्तीसगढ़ में राजस्व प्रशासन में बड़ा फेरबदल: 57 तहसीलदारों और नायब तहसीलदारों के हुए तबादले, पचपेड़ी:- बातचीत से शुरू हुआ विवाद पहुंचा खूनी हमले तक, पुरानी रंजिश में मामा - भांजे पर नुकीले हथिय...