छत्तीसगढ़

एपीएल परिवारों के लिए राशन कार्ड बनाने का काम शुरू, जानिए 2 अक्टूबर तक कहां आवेदन कर बना सकेंगे अपना राशन कार्ड

डेस्क

सार्वभौम सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत सामान्य (एपीएल) परिवारों को नए राशनकार्ड जारी करने अभियान शुरू हो गया है। यह अभियान कल 6 सितम्बर से 10 अक्टूबर तक चलेगा। राज्य शासन द्वारा सामान्य परिवारों के सदस्य संख्या के आधार पर राशन प्रदाय किया जाएगा। एक सदस्यीय परिवार को प्रतिमाह 10 किलो चावल मिलेगा। दो सदस्यीय परिवार को 20 किलो चावल प्रतिमाह एवं तीन या अधिक सदस्यीय परिवारों को 35 किलो चावल प्रतिमाह मिलेगा। खाद्य मंत्री अमरजीत भगत ने संबंधित अधिकारियों को सामान्य परिवारों का राशनकार्ड समय-सीमा में बनाकर प्रदान करने के निर्देश दिए। सामान्य परिवारों के लिए नये राशन कार्ड बनाने के लिए आवेदन 10 से 17 सितम्बर तक ग्रामीण क्षेत्रों में पंचायत स्तर पर तथा शहरी क्षेत्रों में वार्ड स्तर पर संचालित आवेदन प्राप्ति केन्द्रों में मिलेगा।
तथा आवेदक इन्ही केन्द्रों में आवेदन पत्र भरकर आवश्यक दस्तावेजों एवं दो प्रति पासपोर्ट फोटो के साथ जमा कर सकेंगे। आवेदन प्राप्ति केन्द्रों में आवेदन पत्र प्रत्येक शासकीय कार्य दिवस में सवेरे 9 बजे से 12 बजे तक और दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक सत्यापन दल द्वारा जमा किया जाएगा। नए राशनकार्ड के लिए पात्र एवं अपात्र पाए गए आवेदकों की सूची 22 सितम्बर तक संबंधित क्षेत्र के सार्वजनिक स्थान, उचित मूल्य के दुकान, स्थानीय नगरीय निकायों, ग्राम पंचायतों के सूचना पटल पर प्रदर्शित किया जाएगा तथा ग्राम या वार्ड सभा की बैठकों में उपस्थितजनों को पढ़कर सुनाया जाएगा। इस सूची पर दावा आपत्ति 25 सितम्बर तक पूर्व में स्थापित सत्यापन केन्द्रों में लिए जाएगें। स्थानीय निकायों द्वारा हितग्राहियों को नया राशनकार्ड वितरण का कार्य 2 अक्टूबर से 5 अक्टूबर तक किया जाएगा।

error: Content is protected !!
Letest
सुलह कराने गए युवक की हत्या...मोपका चौक हत्याकांड का खुलासा, 5 आरोपी गिरफ्तार माँ महामाया मंदिर में 150 बटुकों का सामूहिक उपनयन संस्कार संपन्न, नि:शुल्क आयोजन बना आस्था का केंद्र बिलासपुर : न्यायधानी में फिर खूनी खेल.... छोटे भाई को बचाने पहुंचे युवक की चापड़ से गला रेतकर हत्या,... क्रिकेट टीम की रंजिश में खूनी हमला...युवक पर कैची से जानलेवा वार, सरकंडा में सनसनी बिलासपुर:- जनगणना करने पहुँचे शिक्षक से मारपीट... जिले में पहला मामला, काम के दौरान सुरक्षा व्यवस्था... खाद बेचने के नाम पर ठगी का नया जाल… मस्तूरी क्षेत्र में किसानों से 1500 रुपए की एजेंट कर रहे अवैध वस... 5 हजार की उधारी बनी हत्या की वजह...गला घोंटकर कर उतारा मौत के घाट, पुलिस ने सुलझाई अंधे कत्ल की गुत्... शराब के लिए पैसों की मांग...मना करने पर धारदार हथियार से हमला, युवक घायल...सरकंडा थाना क्षेत्र में ह... फर्नीचर दुकान में घुसकर युवक पर चाकू से वार...चकरभाठा थाना क्षेत्र की घटना, पथरी का ऑपरेशन कराने गए आरक्षक की ईलाज के दौरान मौत... निजी अस्पताल में परिजनों का हंगामा, लापरवाही ...