छत्तीसगढ़

छोटे जोगी के बाद अब कभी भी हो सकती है बड़े जोगी की गिरफ्तारी ,फर्जी प्रमाणपत्रों का लाभ लेने के मामले में एफ आई आर दर्ज

डेस्क

जाति के मसले को लेकर विवादों में फँसे अजित जोगी की मुश्किलें कम होने का नाम नही ले रही हैं। जाति छानबीन समिति के निष्कर्ष के बाद बिलासपुर के सिविल लाईंस थाने में अजित जोगी के खिलाफ अपराध दर्ज कराया गया था। अब से कुछ देर पहले गौरेला थाना में समीरा पैकरा ने अजित जोगी के विरुद्ध फर्जी जाति प्रमाण पत्र बनवाने और उसका छलपूर्वक दुरपयोग करने का आरोप लगाते हुए अपराध दर्ज कराया है।

समीरा पैकरा ने यह FIR तत्कालीन तहसीलदार पतरस तिर्की के उस शपथ पत्र के आधार पर की है जिसमें कि पतरस तिर्की द्वारा यह दावा किया गया है कि,उनके द्वारा जोगी का प्रमाणपत्र कभी जारी नही किया गया, और जो उनके हस्ताक्षर हैं वे भी उनके नही है।
सुश्री समीरा पैकरा ने FIR में आरोप लगाया है कि, पूर्व मुख्यमंत्री अजित जोगी ने उस फर्जी प्रमाण पत्र का लाभ लिया और छल किया।
गौरेला थाने में पूर्व मुख्यमंत्री और मरवाही विधायक अजित जोगी के खिलाफ धारा 420,467,471 के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया है।

आपको बता दें कि लंबे वक्त से अजीत और अमित जोगी पर जाति मामले में विवाद बना हुआ है और वर्तमान में हो रही कार्यवाहीओं के पीछे जोगी परिवार भूपेश बघेल को जिम्मेदार मानता है और इसे राजनीतिक षड्यंत्र बताया जा रहा है।

एक तरफ जहां अमित जोगी 14 दिन के न्यायिक हिरासत में है वहीं अब अजीत जोगी के खिलाफ भी एफ आई आर दर्ज होने के बाद उनकी गिरफ्तारी की भी संभावना बन रही है । इधर अमित जोगी की गिरफ्तारी के बाद प्रदेश में जिस तरह हंगामे की कल्पना की जा रही थी वैसा कुछ भी ना होने से सम समझा जा सकता है कि जोगी कांग्रेस के दिन अब लद चुके हैं और उनके कार्यकर्ताओं का भरोसा अपने नेताओं से डिगने लगा है, इसलिए हैरानी नहीं होनी चाहिए कि अगले कुछ घंटों में अजीत जोगी की भी गिरफ्तारी हो जाए।

error: Content is protected !!
Letest
छत्तीसगढ़ में कैंसर उपचार को मिली नई मजबूती, रायपुर में एक ही छत के नीचे जांच से उन्नत इलाज तक सुविध... देवरी-चिचोली पिकनिक स्पॉट में फिर बड़ा हादसा... चौकसे कॉलेज के 3 छात्र हसदेव नदी में बहे, 1 की मिली ... सिम्स में दवा वितरण में अव्यवस्था से उपजा विवाद…आक्रोशित युवक ने किया हंगामा, वीडियो हो रहा वायरल, VIDEO कोटा :- बाघ के हमले से दवनपुर में दहशत,घमेला से भिड़ा ग्रामीण…खेत में खाद छिड़कते समय अचानक झप... सिम्स के 19 पीजी पाठ्यक्रमों के नवीनीकरण को मिली अस्थायी मंजूरी...एमडी-एमएस की 91 सीटों पर प्रवेश की... सिम्स की पार्किंग में पेट्रोल चोरी करते पकड़े गए दो किशोर... गार्डों की सतर्कता से खुला मामला, सीपत:- नशे के कारोबार पर पुलिस का बड़ा प्रहार: घर में छिपा रखे थे 20 लाख के नशीले कैप्सूल-टैबलेट, पि... बिलासपुर में अवैध उत्खनन और परिवहन पर खनिज विभाग की बड़ी कार्रवाई: 11 वाहन और 1 चैन माउंटेन मशीन जब्... VIDEO:- लॉ के स्टूडेंट्स तोड़ रहे कानून! जूनियर छात्र से मारपीट का वीडियो हो रहा वायरल…प्रदर्शन में ... राष्ट्रीय वन शहीद दिवस पर वीर वनकर्मियों को नमन... बिलासा ताल के शहीद स्मारक में अधिकारियों-कर्मचारि...