कोटा

ईमारती लकड़ी का अवैध कारोबार करने वाले 2 आरोपियों के घर पुलिस ने मारी रेड…लाखों की लकड़ी बरामद

भुवनेश्वर बंजारे

कोटा – पुलिस ने इमारती लकड़ी का अवैध भंडारण की जगह पर छापेमारी कर लाखो की अवैध इमारती लकड़ी को बरामद किया है। मिली जानकारी के अनुसार कोटा पुलिस को सूचना मिली कि ग्राम लमकेना में संजय खांडे और सुरेश खांडे अपने घर में अवैध तरीके से लकड़ी रखे हुए है। जिसपर पुलिस ने दोनो के घरों में दबिश दी।

जहां सुरेश खांडे के घर से 107 नग सागौन साल और पल्ला पटिया सिलपट , सागौन से बना 3 नग कुर्सी सोफा 01 नग टी टेबल जिसकी कीमत 7 लाख बताई जा रही है। उसे बरामद किया गया। इसी तरह आरोपी संजय खांडे के घर से कुल 166 नग सागौन बीजा साल के लकड़ियों से बना पल्ला पटिया खुरा सिलपट और अन्य सामान बरामद किया। जिसकी अनुमानित कीमत 5 लाख रुपए बताई जा रही है।

दोनो ही मामलों में पुलिस ने सभी लकड़ियों को वन विभाग को विधिवत सुपुर्द किया गया है। उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक उमेश साहू , प्रधान आरक्षक रविंद्र मिश्रा , घनश्याम आडिल आरक्षक भोप सिंह साहू, आरक्षक संतोष श्रीवास आर अजय सोनी म आ दीपिका लोनिया का महत्वपूर्ण भूमिका रहा।

error: Content is protected !!
Letest
मस्तूरी के होनहार अरमान गेंदले राष्ट्रीय पॉवरलिफ्टिंग प्रतियोगिता में दिखाएंगे दमखम, दूसरी बार करेंग... बिलासपुर पुलिस कल्याण पेट्रोल पंप का दोनों राज्यों में दबदबा, छत्तीसगढ़-मध्य प्रदेश में पेट्रोल बिक्... स्वास्थ्य सेवाओं की असली ताकत मितानिनों का सम्मान, मल्हार नगर पंचायत ने श्रीफल और साड़ी भेंटकर बढ़ाय... मस्तूरी सीईओ और आरईएस एसडीओ को हटाने की मांग पर लामबंद सरपंच संघ.... 1 दिसंबर को चक्काजाम की चेतावनी चरित्र शंका में पत्नी की हत्या, खाट से गिरने की कहानी बनाकर दफनाया शव, कब्र से निकली लाश ने खोला राज VIDEO:- 15 मिनट में बाइक गायब, कैमरे में चोर कैद; फिर भी सिविल लाइन पुलिस खाली हाथ, कार्रवाई पर उठे ... 3,100 का दावा, लेकिन किसानों की सहायता 917 से घटकर 659! MSP बढ़ोतरी का लाभ कहां गया?...विजय केशरवानी... रोजी-रोटी कमाकर घर लौट रहे गरीब दंपति पर काल बनकर आया तेज रफ्तार ऑटो, टक्कर से पत्नी की मौत, परिवार ... रतनपुर:- घूमने निकले 10 युवाओं की कार ट्रेलर में घुसी, युवती की मौत, 2 गंभीर, 8 घायल, झपकी ने छीन ली... बिलासपुर:- 10 करोड़ की जमीन, आदिवासी के हक पर सवाल! नगर निगम के अपर आयुक्त खजांची कुमार की भूमिका घे...