छत्तीसगढ़

मुंगेली आगर नदी में बह गए सागर का तीसरे दिन भी नहीं लगा कोई सुराग

आकाश दत्त मिश्रा

मुंगेली के आगर नदी में बच्चे के बह जाने के मामले में 48 घंटे बाद भी मासूम का कुछ अता पता नहीं है। मुंगेली में लगातार हो रही बारिश से इन दिनों अगर नदी उफान पर है लेकिन जिला प्रशासन द्वारा रपटों ,पुल पुलिया और नदी के किनारे वाले स्थलों पर सचेतक बोर्ड पर्याप्त मात्रा में नहीं लगाए गए हैं जिसके कारण दुर्घटना हो रही है। बुधवार शाम को जिस वक्त अगर नदी में तेज बहाव था, ग्राम अंडयूज वार्ड मुंगेली का 8 वर्षीय बालक सागर साहू एनीकट के पास खेलते खेलते गिर गया । सागर यहां गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन देखने अपने साथियों के साथ आया था।

नदी का जलस्तर बढ़ने से पानी एनीकट के ऊपर से बह रहा था, जिस पर से गुजरते हुए सागर साहू का पैर फिसल गया और वह नदी के तेज बहाव में बहता चला गया। इसकी सूचना सिटी कोतवाली पुलिस को स्थानीय लोगों ने दी। जिसके पास बाद मौके पर पहुंचे एडिशनल एसपी की एसडीओपी सहित अन्य अधिकारियों ने रात में ही गोताखोरों की मदद से बच्चे की तलाश शुरू कर दी। रात भर सर्च लाइट की मदद से 3 गोताखोर बच्चे को तलाशते रहे। यहां तक कि आगे कई किलोमीटर दूर तक संभावित जाम वाली जगह पर भी जेसीबी और मोटर बोट की सहायता से बालक की तलाश की गई।

साथ ही गांव के आसपास रहने वालों को भी नदी पर नजर रखने की हिदायत दी गई है । घटना के तीसरे दिन यानी शुक्रवार तक भी नदी में बहे सागर साहू का कुछ पता नहीं चल पाया।

error: Content is protected !!
Letest
बिलासपुर: घर के आंगन में छिपा था करैत, बाथरूम जाते समय महिला को डसा, इलाज के दौरान तोड़ा दम, बाइक चोर गिरोह पर पुलिस का शिकंजा...चोरी की तीन दोपहिया वाहन बरामद, चार आरोपी गिरफ्तार बिलासपुर में देर रात बवाल.....रात के सन्नाटे में खूनी हमला, मामूली विवाद में युवक का सिर फोड़ा बिलासपुर:- शेयर मार्केट में मोटे मुनाफे का झांसा देकर 20 लाख की ठगी, कारोबारी ने दर्ज कराई एफआईआर प्रदेश में पहली बड़ी कार्रवाई... हादसे की सूचना मिलने पर लेट से पहुँचा आरक्षक, लापरवाही पर आरक्षक सस... रेत घाट बंद फिर भी खनिज माफिया सक्रिय, बिलासपुर में फिर हुई कार्रवाई... 7 मशीनें-वाहन जब्त, 840 घन म... बिलासपुर:- ईडी अफसर बताकर रेलवे में नौकरी का झांसा... बेरोजगार युवक से 3.14 लाख की ठगी, दंपती पर केस... कोटा:- तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से सड़क पार कर रहे वृद्ध की मौत, चालक के खिलाफ मामला दर्ज, रतनपुर: घर में लगी भीषण आग के दौरान सिलेंडर ब्लास्ट, आग बुझा रहे पड़ोसी युवक गंभीर, घर का सामान और ब... शादी का झांसा देकर रिटायर्ड टेक्निशियन से 9.50 लाख की ठगी..ओडिशा के तीन आरोपी गिरफ्तार,