पचपेड़ी

पचपेड़ी थाना क्षेत्र में चाकू की नोक पर लूट की घटना,अज्ञात नकाबपोश बाइक सवार 3 युवकों ने दिया घटना को अंजाम,

उदय सिंह

पचपेड़ी– पचपेड़ी थाना क्षेत्र अंतर्गत माइक्रो फाइनेंस कंपनी के ब्रांच मैनेजर के साथ लूटपाट का मामला प्रकाश में आया है जहां नकाबपोश लुटेरों ने ब्रांच मैनेजर को चाकू मारकर उसके बाइक को लूट कर फरार हो गए हैं मामले में बोहारडीह निवासी माखन लाल पटेल ने जानकारी देते हुए बताया कि वह कोरबा में स्पंदना स्पूर्ति माईक्रो फाइनेस कंपनी में घुरसिया में ब्रांच मेनेजर पद पर कार्यरत हैं। जो 24 जून को अपनी बाइक CG 13 AP 7213 से ग्राम घुरसिया से अपने पत्नि ईशा पटेल से मिलने अपना ससूराल ग्राम सोन जा रहा था। तभी ग्राम केवटाडीह के पास एक बाइक में तीन नकाबपोश लुटेरे पीछे से आ कर एका एक सामने पहुंच गए,

और धमकाने लगे जिससे भागने के प्रयास में आगे जाकर ग्राम सोन हाई स्कूल के पास गिर गया। जिसके बाद नकाबपोश तीन लोगो ने प्रार्थी पर चाकू से हमला कर दिया। और उसकी बाइक को लूट कर ले गए। इधर किसी तरह प्रार्थी ने अपने परिवार वालो से संपर्क कर अपने ससुराल घर पहुंचा। जहां से उसे हॉस्पिटल में उपचार के लिए ले जाया गया। इधर मामले की शिकायत के बाद पचपेड़ी पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

error: Content is protected !!
Letest
पचपेड़ी:- खाना बनाने को लेकर विवाद के बाद लॉ छात्रा ने कीटनाशक का किया सेवन... इलाज के दौरान मौत, बिलासपुर:- शराब के नशे में तेज रफ्तार बाइक बनी काल.. नेहरू चौक के पास भीषण टक्कर में युवक की मौत, 2 ... नवरात्रि से पहले धर्मनगरी मल्हार में अतिक्रमण पर प्रहार.. मुख्य मार्ग खाली कराने उतरा नगर पंचायत प्र... जमीन विवाद में घर में घुसकर मारपीट, बीच-बचाव करने आए बुजुर्ग की मौत...ब्लेड लेकर पहुंचा था युवक, बस में छिपा था 1.22 करोड़ का नशा! 245 किलो गांजे के साथ चालक समेत दो गिरफ्तार, ओडिशा से जीपीएम तक फै... जमीन विवाद में खूनी झड़प...सरपंच परिवार पर हमला, मारपीट में 3 घायल, एफआईआर दर्ज स्कूल पार्टनरशिप के नाम पर 15 लाख की ठगी का आरोप, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन तक पहुंची शिकायत, पीड़ित का ... आय से अधिक संपत्ति: बर्खास्त आरक्षक संतोष राठौर के खिलाफ कोर्ट में अभियोग पत्र दाखिल बच्चे को ट्यूशन छोड़ने निकली महिला अचानक लापता, परिजनों में हड़कंप...अपहरण की आशंका से पुलिस से लगाई... सीमांकन की कार्रवाई पर सरपंच ने उठाए सवाल: राजनीतिक दबाव में निशाना बनाने का आरोप, बोले- सभी खसरों क...