मुंगेलीशिक्षा

जनसंख्या विस्फोट के खिलाफ जागरूकता लाने स्कूल में प्रतियोगिता

आकाश दत्त मिश्रा

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग मुंगेली जिले द्वारा विश्व जनसंख्या स्थिरीकरण पखवाड़े के तहत शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मुंगेली में आम लोगों में जागरूकता लाने स्लोगन लेखन, मेहंदी एवं चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। पूरे देश भर में जनसंख्या नियंत्रण कानून लागू करने की वकालत की जा रही है। बढ़ती जनसंख्या भारत के विकास के पहिए को रोक सकती है। सभी सुविधाओं और देश की तरक्की के लिए जनसंख्या स्थिरीकरण बेहद जरूरी है।

वैसे तो पूरी दुनिया की आबादी बढ़ रही है लेकिन भारत में यह स्थिति भयावह है और आगामी कुछ सालों में हम दुनिया में सबसे बड़ी जनसंख्या वाला देश बन जाएंगे । लिहाजा इस विषय में जागरूकता लाने के मकसद से शासकीय कन्या स्कूल में प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते हुए अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

स्लोगन लेखन मेहंदी एवं चित्रकला प्रतियोगिता में प्रथम स्थान, द्वितीय स्थान एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली छात्राओं का सम्मान किया गया। स्कूल की छात्राओं ने मानव श्रृंखला बनाकर जनसंख्या वृद्धि के दुष्परिणाम की जानकारी लोगों को दी । इस मौके पर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी उत्कर्ष तिवारी भी मौजूद रहे ।

error: Content is protected !!
Letest
पचपेड़ी:- तहसीलदार के आदेश के बाद भी नहीं मिला जमीन पर कब्जा... पीड़ित ने कलेक्टर-एसपी से लगाई न्याय... नाबालिग से अनाचार मामले में आरोपी गिरफ्तार...पढ़ाई के दौरान हुई पहचान का उठाया फायदा, ब्लैकमेल कर लग... नशे में धुत व्यक्ति को बनाया निशाना...बाइक-मोबाइल और सोने की बाली चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार एनटीपीसी सीपत टाउनशिप के पंप हाउस में संविदा कर्मी की फांसी के फंदे पर मिली लाश....जांच में जुटी पुल... साइबर ठगी... वरिष्ठ नागरिक के बैंक खाते से करीब 2 लाख रुपये पार...सिरगिट्टी थाने में मामला दर्ज निर्माणाधीन भारतमाला मार्ग पर वाहनों की एंट्री पूरी तरह बंद, यातायात पुलिस की पहल रंग लाई, दुर्घटनाओ... प्रतिबंध के बावजूद बोरवेल खनन पड़ा भारी, प्रशासन ने जब्त किए दो वाहन, उल्लंघन करने वालों को कड़ी कार... नशे में चूर होकर बाइक सवार हुआ बेसुध...अज्ञात चोर ले उड़े पल्सर, मोबाइल और सोने के जेवर, पचपेड़ी :- सूने मकान पर चोरों का धावा, अलमारी का लॉकर तोड़ 4.50 लाख रुपये लेकर फरार, अज्ञात चोर बिलासपुर:- टेंट लगाने के दौरान करंट की चपेट में आया मजदूर...हुई दर्दनाक मौत, ग्रैंड लोटस होटल में हु...