बिलासपुर

रोटरी क्लब ऑफ़ रॉयल बिलासपुर ने दिया जल संरक्षण का उपहार

डेस्क

ग्राम फरहदा में स्थित माध्यमिक शाला में छाते वितरण हेतु पहुंचे रोटरी क्लब ऑफ़ रॉयल बिलासपुर के सदस्यों ने देखा की उक्त स्थान पर सीधे बोरवेल चालू कर के बच्चे पानी पी रहे हैं, मध्यान्ह भोजन की थालियाँ, बर्तन आदि भी धो रहे हैं तो सभी व्यथित हो गए.

उन्होंने तत्काल ही निर्णय लिया इस बहुमूल्य जल संसाधन को ऐसा नष्ट होते देखना भी अपराध है तथा इस दिशा में त्वरित कार्यवाही करते हुए सप्ताह भर के भीतर पानी की 2 टंकियां तथा बच्चियों एवम शिक्षकों के प्रसाधनों में जल आपूर्ति हेतु नल व पेयजल हेतु प्लेटफार्म व नल की व्यवस्था करवा दी.

लगभग 35000 रूपए की लागत के इस प्रोजेक्ट का खर्च जीटीबी शिक्षा महाविद्यालय फरहदा व क्लब के सदस्यों ने वहन किया. इस प्रोजेक्ट का लोकार्पण शिक्षक दिवस मना कर किया गया जिसमें आदरणीय शिक्षकों का सम्मान शाल व श्रीफल से किया गया. बच्चों को मिष्ठान्न वितरण कर कार्यक्रम का समापन किया गया.

कार्यक्रम में क्लब के सदस्यों में रोटरियन मनमोहन गुप्ता, रो. प्रतीक शर्मा, रो. सुनील कुमार राकेश, रो. आतिश अग्रवाल, रो. अमित पाल सिंह टुटेजा, रो. डॉ. नवनीत सिंह, रो. मनीष गुप्ता, रो. आशीष सुराना, रो. वैभव चोपड़ा, रो. प्रदीप पूरी, रो. सतविंदर सिंह अरोरा आदि सदस्य व शाला के समस्त शिक्षकगण उपस्थित थे. कार्यक्रम का सफल सञ्चालन व क्लब के सदस्यों का आभार प्रदर्शन प्रधानाचार्य श्री मुकेश दाभाडे जी ने किया.

error: Content is protected !!
Letest
कोटा:- रेत से भरे तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने ली 13 वर्षीय अभय की जान, नाबालिग चालक पर उठे सवाल, सीआईएसएफ उपनिरीक्षक के सूने मकान में बड़ी चोरी, सोने-चांदी के जेवर और 1 लाख नकदी समेत 3.67 लाख का मा... मरवाही लूट-मर्डर कांड के आरोपियों ने कबूली खम्हरिया रमेश ज्वेलर्स चोरी, 6.80 लाख के सोना-चांदी के जे... बिलासपुर:- शेयर बाजार में मोटे मुनाफे का झांसा देकर बिलासपुर के व्यापारी से 14.67 लाख की ठगी, अपराध ... पचपेड़ी:- तेज रफ्तार बनी काल...मानिकचौरी में आमने-सामने भिड़ीं बाइकें, एक युवक की मौत, दूसरा गंभीर मस्तूरी:-हाईटेंशन लाइन की चपेट में आया ग्रामीण....लापरवाही ने ली जान, शेड बनाने के दौरान लोहे की पाई... मल्हार: गांव में विवाद करने वाले 2 पक्षों के 7 लोगों पर पुलिस की प्रतिबंधात्मक कार्रवाई...समझाईश के ... चितवन फार्म हाउस में जमीन खरीदने का सुनहरा मौका, चार दिन का मेगा ऑफर… प्लॉट बुक करिए और जीतिए स्विफ्... मोबाइल हैक कर खाते से 1.42 लाख रुपये की ऑनलाइन ठगी...गेमिंग वॉलेट में ट्रांसफर की रकम प्रतिबंधित पॉलीथिन जब्त करने पहुंचे निगम कर्मी से गाली-गलौज... सिरगिट्टी थाने में मामला दर्ज