बिलासपुर

लिव इन रिलेशन के दौरान चरित्र पर किया शक तो महिला ने कर दी हत्या

डेस्क

लिव इन रिलेशनशिप में रह रहे पुरुष ने जब साथी महिला के चरित्र पर शक किया तो महिला ने उसका सर फोड़ कर उसकी जान ले ली । आपको लग रहा होगा कि मामला हाई प्रोफाइल और आधुनिक वर्ग से जुड़ा होगा लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी कि इस मामले में हत्यारन और मृतक दोनों ही भीख मांगते थे। सेंदरी कोनी का रहने वाला 47 वर्षीय सुरेश भोई मोहरा रोड के आस पास भीख मांगता था। वही रामशरण डगर की पत्नी सुनीता बाई डगर भी यही काम करती थी और दोनों मोहरा रोड के पास एक झोपड़ी में साथ साथ रहते थे।

सुनीता बाई, सुरेश भोई की पत्नी नहीं थी। ऐसा कह सकते हैं दोनों लिव-इन रिलेशनशिप में रहते थे। बताया जा रहा है कि इसी दौरान सुरेश भोई, सुनीता बाई के चरित्र पर शंका करने लगा और चरित्र शक पर दोनों के बीच विवाद हुआ। अपने ऊपर लगे इल्जाम से महिला इस कदर बेकाबू हो गई कि उसने पास ही रखें खटिया के पाए से सुरेश भोई के सर पर वार कर दिया। वही पीठ पर भी कई वार किए, जिससे सुरेश भोई की मौत हो गई। इस मामले में हत्यारी सुनीता बाई डगर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

error: Content is protected !!
Letest
पुलिस कस्टडी से फरार हुआ 1 आरोपी...मचा हड़कंप, एसपी ने चार आरक्षको को किया निलंबित, तखतपुर: तेज रफ्तार हाईवा की टक्कर से बाइक सवार 16 वर्षीय किशोरी की मौत...माँ और भाई घायल कोटा : वार्ड पार्षद के 3 वर्षीय पुत्र की सर्पदंश से मौत, मासूम घर के आंगन में बना जहरीले सांप का शिक... एलपीजी कालाबाजारी पर बड़ी कार्रवाई: सैकड़ों सिलेंडर और उपकरण जब्त....मचा हड़कंप ग्रामीण क्षेत्रों में फिर सक्रिय बकरा-बकरी चोर गिरोह, एक और किसान बना शिकार..कोठा से 20 बकरा-बकरी पा... रतनपुर: तेज रफ्तार बस ने ली मासूम की जान... स्कूल जाते वक्त हुआ दर्दनाक हादसा, पचपेड़ी: घर के कमरे में खून से लथपथ मिली लाश, गला रेतने के निशान....हत्या या आत्महत्या बना रहस्य मल्हार महोत्सव: कार्यक्रम को लेकर बनी सहमति, प्रशासन करेगा आयोजन...25 से 31 मार्च के बीच होंगे रंगार... बिलासपुर:- दोस्त ही निकला कातिल, खेत में मिली थी युवक की खून से लथपथ लाश... दो सगे भाइयों ने मिलकर द... डॉ सीवी रमन यूनिवर्सिटी में सुरक्षा पर सवाल: 12 दिन बाद भी लापता छात्र रोहित का सुराग नहीं.... प्रबं...