छत्तीसगढ़

जाने क्यों एक मां ने अपने ही बेटे पर मिट्टी तेल डालकर लगा दी आग

उदय सिंह

कहते हैं पूत कपूत हो सकता है लेकिन माता कभी कुमाता नहीं होती लेकिन इस कलयुग में सब मुमकिन है । ऐसी ही एक कुमाता ने अपने ही बेटे पर केरोसिन तेल छिड़ककर आग लगा दी। मामला धमतरी के पास कंडेल गांव का है । जहां गंगा बाई सिन्हा ने सो रहे अपने ही बेटे पर केरोसिन डालकर उसकी आग लगा दी । अचानक हुए इस हमले से घबराए संतोष सिन्हा ने किसी तरह ले देकर आग बुझाई लेकिन तब तक वह 60% झुलस गया था। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोगों ने युवक को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया है, जहां उसका इलाज चल रहा है पर उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है वहीं यह भी पता चला है कि अपने ही बेटे पर मिट्टी तेल डालकर आग लगाने वाली मां गंगाबाई की दिमागी हालत ठीक नहीं है और पागलपन की हालत में उसने यह कदम उठाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

error: Content is protected !!
Letest
बिलासपुर: घर के आंगन में छिपा था करैत, बाथरूम जाते समय महिला को डसा, इलाज के दौरान तोड़ा दम, बाइक चोर गिरोह पर पुलिस का शिकंजा...चोरी की तीन दोपहिया वाहन बरामद, चार आरोपी गिरफ्तार बिलासपुर में देर रात बवाल.....रात के सन्नाटे में खूनी हमला, मामूली विवाद में युवक का सिर फोड़ा बिलासपुर:- शेयर मार्केट में मोटे मुनाफे का झांसा देकर 20 लाख की ठगी, कारोबारी ने दर्ज कराई एफआईआर प्रदेश में पहली बड़ी कार्रवाई... हादसे की सूचना मिलने पर लेट से पहुँचा आरक्षक, लापरवाही पर आरक्षक सस... रेत घाट बंद फिर भी खनिज माफिया सक्रिय, बिलासपुर में फिर हुई कार्रवाई... 7 मशीनें-वाहन जब्त, 840 घन म... बिलासपुर:- ईडी अफसर बताकर रेलवे में नौकरी का झांसा... बेरोजगार युवक से 3.14 लाख की ठगी, दंपती पर केस... कोटा:- तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से सड़क पार कर रहे वृद्ध की मौत, चालक के खिलाफ मामला दर्ज, रतनपुर: घर में लगी भीषण आग के दौरान सिलेंडर ब्लास्ट, आग बुझा रहे पड़ोसी युवक गंभीर, घर का सामान और ब... शादी का झांसा देकर रिटायर्ड टेक्निशियन से 9.50 लाख की ठगी..ओडिशा के तीन आरोपी गिरफ्तार,