कोटा

चोरी की 2 बाइक के साथ 3 आरोपी गिरफ्तार… सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों तक पहुँची पुलिस

भुवनेश्वर बंजारे

बिलासपुर – होटल के सामने रखी बाइक पर अपना हाथ साफ करने वाले दो चोरों को कोटा पुलिस ने गिरफ़्तार कर लिया है। मिली जानकारी के अनुसार कोटा निवासी जब्बार खान 20 मार्च को नाका चौक परदेसी होटल के सामने बाइक क्रमांक सीजी 10 एल 7151 को खड़ी कर चाय पीने लगा था। तभी वहां से उसकी बाइक चोरी हो गई थी। जिसकी शिकायत उन्होंने कोटा थाने में दर्ज कराई थी। जिसके बाद पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी। तभी घटना स्थल में लगे सीसीटीवी कैमरे के फुटेज के आधार पर पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू कर दी। तभी सोनबंधा निवासी मंजीत दिवाकर,अनीश खांडे और
मौहामडवा निवासी सोनदास घृतलहरे की गतिविधियां संदिग्ध थी। जिसके आधार पर पुलिस ने उन्हे पकड़ कर पूछताछ की पहले तो आरोपियों ने पुलिस को गुमराह करने का प्रयास किया और बाद में उन्होंने उक्त बाइक को चोरी करना स्वीकार किया है जिन्हें गिरफ्तार कर पुलिस ने न्यायिक हिरासत में भेज दिया है वही तीनों आरोपी के कब्जे से चोरी की हीरो डिलक्स और यामाहा की बाइक बरामद की गई है। उक्त मामले में थाना प्रभारी कोटा, प्र.आर.रमेश चंद्र आदिले, आर. मिथिलेश सोनवानी, रवि श्रीवास, आशीष वस्त्रकार का विशेष योगदान है।

error: Content is protected !!
Letest
पचपेड़ी:-मासूम की नींद बनी आखिरी नींद! बिस्तर पर सो रही 9 साल की बच्ची को सांप ने डसा, इलाज से पहले ... पानी की बोतल से शुरू हुआ विवाद... कैची दिखाकर लूटपाट, दो आरोपी गिरफ्तार 49.70 लाख की जमीन ठगी का खुलासा: बैंक में बंधक जमीन को बताया भारमुक्त, सौदा कर दूसरे को कर दी रजिस्ट... VIDEO:- मस्तूरी - गतौरा हत्याकांड… बिदर त्यौहार के दौरान हुए खूनी बवाल में 1 नाबालिग सहित 14 आरोपी ग... सीसीटीवी में कैद हुई लोहे की प्लेट चोरी, लालखदान ओवरब्रिज के नीचे दुकान को बनाया निशाना मोबाइल हैक कर 1.16 लाख की साइबर ठगी...एफआईआर के लिए भटक रहा पीड़ित, सिविल लाइन थाने में शिकायत के बा... सड़क पर राहगीरों से मोबाईल की झपटमारी...दो अलग-अलग वारदातों से हड़कंप सिम्स में विश्व अल्जाइमर दिवस पर जागरूकता अभियान, विशेषज्ञों ने भूलने की बीमारी के लक्षणों की पहचान,... बस की टक्कर से बाइक सवार महिला की मौत.... पति के सामने पहियों के नीचे कुचली पत्नी, ईलाज के दौरान तोड़... जुआ फड़ पर पुलिस का गोरिल्ला वार....घेराबंदी में 9 जुआरी गिरफ्तार, 4.28 लाख नकद जब्त,