बिलासपुर

बिलासपुर:- NEET पेपर लीक विरोध प्रदर्शन पर एनएसयूआई सहित कांग्रेस नेताओं पर एफआईआर….राष्ट्रीय अध्यक्ष से विधायक तक नामजद,

रमेश राजपूत

बिलासपुर – नीट पेपर लीक मामले को लेकर किए गए विरोध प्रदर्शन के बाद बिलासपुर पुलिस ने एनएसयूआई के कई प्रमुख नेताओं और कार्यकर्ताओं के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। सिविल लाइन थाना पुलिस की इस कार्रवाई के बाद राजनीतिक माहौल गर्म हो गया है। पुलिस के अनुसार, 3 जून को नीट पेपर लीक के विरोध में एनएसयूआई द्वारा प्रदर्शन किया गया था। इस दौरान प्रदर्शनकारियों पर सड़क जाम करने, कानून-व्यवस्था प्रभावित करने तथा बलवा जैसी गतिविधियों में शामिल होने का आरोप लगाया गया है।

मामले में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 126(2), 190, 191(2), 292 और 293 के तहत अपराध दर्ज किया गया है।एफआईआर में एनएसयूआई के राष्ट्रीय अध्यक्ष विनोद जाखड़, प्रदेश अध्यक्ष नीरज पांडे, भिलाई विधायक देवेंद्र यादव, शहर अध्यक्ष सुधांशु मिश्रा, रंजीत सिंह, लक्की मिश्रा सहित अन्य कार्यकर्ताओं को नामजद किया गया है।

पुलिस का कहना है कि प्रदर्शन के दौरान यातायात बाधित हुआ और सार्वजनिक व्यवस्था प्रभावित हुई, जिसके आधार पर यह कार्रवाई की गई है। फिलहाल सिविल लाइन थाना पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और प्रदर्शन से जुड़े वीडियो फुटेज तथा अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

error: Content is protected !!
Letest
कोयला कारोबारी से 30 लाख की कथित धोखाधड़ी... सिरगिट्टी थाने में मामला दर्ज सिम्स में 28 वर्षीय युवक की जटिल हिप सर्जरी सफल.... आयुष्मान योजना के तहत निःशुल्क मिली सुविधा डीमैट खाते से 44.35 लाख रुपये की कथित धोखाधड़ी....अज्ञात के खिलाफ एफआईआर दर्ज घर के आंगन में फंदे पर झूलता मिला युवक का शव, पत्नी के लौटते ही मचा हड़कंप, मौत की गुत्थी सुलझाने मे... सीपत :- पुलिस के नाम पर धमकी देकर 45 हजार रुपये की अवैध वसूली... आरोपी गिरफ्तार VIDEO बिलासपुर:- सड़क बनी तालाब, गड्ढों में डाला जाल……मछली पकड़कर कांग्रेस ने किया अनोखा विरोध प्रदर... बिलासपुर - नाले में अर्धनग्न महिला का शव मिलने से सनसनी, पहचान में जुटी पुलिस मासूम से दुष्कर्म केस में 2 नाबालिग दोषियों को मिली सजा... उत्कृष्ट विवेचना को मिलेगा सम्मान, 'मन की बात' में गूंजा था मल्हार, आज बदहाल सड़कें और गहरे गड्ढे विकास की हकीकत कर रहे बयां, बरसात में... बेखौफ चोरों की पुलिस को खुली चुनौती... बैंक की दीवार तोड़ी, एटीएम फोड़ा, CCTV से भी की छेड़छाड़