महासमुंद

जेल से फरार हुए 5 कैदियों में से 3 कैदी गिरफ्तार, योजनाबद्ध तरीके से हुए थे फरार….हरकत हुई सीसीटीवी कैमरे में कैद

रमेश राजपूत

महासमुंद – जिला जेल से फरार 5 कैदियों में 3 कैदियों को पकड़ने में पुलिस को सफलता मिली है। जिनमे से एक कैदी डमरूधर को तुमगांव रोड से गिरफ्तार किया जो लूट के आरोप में सजा काट रहा था, वही 4 अन्य फरार कैदियों की तलाश जारी थी इसी बीच  कोमाखान के पास 2 कैदी और गिरफ्तार कर लिए गए है आपको बता दें जिला जेल से पांच कैदी फरार हुए थे जिनमे अब तक तीन कैदी गिरफ्तार हो चुके है।

फरार कैदियों को पकड़ने मंत्री ताम्रध्वज साहू ने त्वरित कार्रवाई के दिए थे आदेश

जेल से दीवाल फांदकर 5 कैदियों के फरार होने की घटना संज्ञान में आने पर जेल मंत्री ताम्रध्वज साहू ने जेल प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों को दूरभाष पर तत्काल कार्यवाई करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने घटना की बारीकी से जांच कराने और फरार कैदियों की पतासाजी के लिए टीम बनाकर त्वरित कार्यवाही करने को कहा था, जिसके कुछ ही घंटों में 3 कैदियों को हिरासत में ले लिया गया है। जेल से फरार हुए कैदियों में 363 ,366,376 ,एक 20( ख) एनडीपीएस एक्ट ,तीन 397,341,25,27 की सजा काट रहे थे, जिन्होंनेयोजना बद्ध तरीके से जेल के पीछे की दीवार कूदकर फरार हो गए,इन आरोपियों में चार आरोपी महासमुंद जिले के थे तो वहीं एक आरोपी गाजीपुर उत्तर प्रदेश का रहने वाला है वही चार आरोपियों को 2019 में सजा होने के बाद जेल लाया गया था तो वहीं के एक आरोपी को 2020 में सुनवाई के बाद जेल दाखिल किया गया था, जहां से पांचों आरोपियों ने बड़े ही शातिर आना ढंग से जेल की कड़ी सुरक्षा व्यवस्था में सेंध लगाकर नौ दो ग्यारह हो गए जिनमे से 3 आरोपियों को पकड़ लिया गया है।

error: Content is protected !!
Letest
बिलासपुर: घर के आंगन में छिपा था करैत, बाथरूम जाते समय महिला को डसा, इलाज के दौरान तोड़ा दम, बाइक चोर गिरोह पर पुलिस का शिकंजा...चोरी की तीन दोपहिया वाहन बरामद, चार आरोपी गिरफ्तार बिलासपुर में देर रात बवाल.....रात के सन्नाटे में खूनी हमला, मामूली विवाद में युवक का सिर फोड़ा बिलासपुर:- शेयर मार्केट में मोटे मुनाफे का झांसा देकर 20 लाख की ठगी, कारोबारी ने दर्ज कराई एफआईआर प्रदेश में पहली बड़ी कार्रवाई... हादसे की सूचना मिलने पर लेट से पहुँचा आरक्षक, लापरवाही पर आरक्षक सस... रेत घाट बंद फिर भी खनिज माफिया सक्रिय, बिलासपुर में फिर हुई कार्रवाई... 7 मशीनें-वाहन जब्त, 840 घन म... बिलासपुर:- ईडी अफसर बताकर रेलवे में नौकरी का झांसा... बेरोजगार युवक से 3.14 लाख की ठगी, दंपती पर केस... कोटा:- तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से सड़क पार कर रहे वृद्ध की मौत, चालक के खिलाफ मामला दर्ज, रतनपुर: घर में लगी भीषण आग के दौरान सिलेंडर ब्लास्ट, आग बुझा रहे पड़ोसी युवक गंभीर, घर का सामान और ब... शादी का झांसा देकर रिटायर्ड टेक्निशियन से 9.50 लाख की ठगी..ओडिशा के तीन आरोपी गिरफ्तार,