बिलासपुर

जिले में वैक्सीनेशन का कार्य हुआ प्रभावित, 18+ लोगों के लिए वैक्सीन का स्टॉक खत्म….स्टॉक आने पर फिर शुरू होगा टीकाकरण

भुवनेश्वर बंजारे

बिलासपुर – न्यायधानी में 18 वर्ष से अधिक उम्र वाले लोगो का वैक्सीनेशन एक बार फिर बंद किया जा रहा है। ऐसे में जिले के युवाओं को किसी भी सेंटर में सोमवार को वैक्सीन नहीं लगाने की बात स्वास्थ्य विभाग ने कि है। इसका कारण बताते हुए अधिकारियों ने कहा कि अब युवाओं के लिए एक भी टीका स्टॉक में नहीं है। ऐसे में सेंटर सोमवार को बंद रहेगे लेकिन 45+ से अधिक उम्र वालों के लिए वैक्सीन का स्टॉक अभी भी पर्याप्त है। तो सोमवार को उनको टीका लगाया जाएगा उनके लिए पहले जैसे ही सेंटर खुले रहेंगे। इधर रविवार को बचें खुचे हुए टीके से 18+ से अधिक उम्र वालों को 8 सेंटरो में 43 युवाओं को पहला और 323 युवाओं को दूसरा डोज लगाया गया। इसमें एपीएल वर्ग के 38 को पहला और 228 को दूसरा डोज लगा, बीपीएल वर्ग वाले 5 को पहला और 74 को दूसरा डोज लगा, साथ ही अत्योदय वर्ग वाले 21 ने दूसरा डोज लगवाया है। इस मामले में जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ.मनोज सेमुअल ने बताया कि पिछले शनिवार को 12 हजार कोविशील्ड वैक्सीन जिले में युवाओं के लिए मिली थी। जो 8 दिन चली अब स्टॉक खत्म हो गया तो टीकाकरण बंद रखा गया है। इसी बीच दूसरे डोज के लिए को-वैक्सीन के 1200 डोज मिल गए, तो को-वैक्सीन का पहला डोज लगवाने के बाद जिन युवाओं का 28 दिन हो गया था। उन्हें को-वैक्सीन की दूसरी डोज लगाई जा रही थी,लेकिन अब वो भी खत्म हो गई है। ऐसे में 18+ से अधिक उम्र वालों का पहला और दूसरे चरण का वैक्सीनेशन बंद किया जा रहा है।वही सूत्रों का मानना है। कि सोमवार को रायपुर वैक्सीन के लिए गाड़ी भेजी जाएगी। जहा से स्टॉक मिलने के बाद पुनः 18 प्लस का टीकाकरण शुरू हो सकेगा। 

error: Content is protected !!
Letest
तालाब में मिली युवक की लाश, गणेश और विश्कर्मा विसर्जन के दौरान हादसे की आशंका, जांच में जुटी पुलिस पचपेड़ी:- तेज बारिश में आसमानी आफत का कहर! बिजली की चपेट में आए चार युवक, 9वीं के छात्र की मौत कोटा:- आकाशीय बिजली का कहर, 17 बकरा-बकरियों की दर्दनाक मौत! दो किसानों की मेहनत पर कुदरत ने बरपाया क... दवा समझकर कीटनाशक पीने से किसान की मौत... दो साल पहले जहरीली शराब से चली गई थी आंखों की रोशनी, जन्माष्टमी समारोह में भीड़ का फायदा उठाकर बुजुर्ग महिला की सोने की चेन पार...होटल ग्रैंड लोटस में भग... संदिग्ध बांग्लादेशी बताकर पकड़े गए 23 में 19 निकले भारतीय.. दस्तावेज सत्यापन के बाद डिटेंशन सेंटर से... 30 लाख की उधारी, तीन महीने का ब्याज और फिर खूनी खेल... शिक्षक ही निकला शिक्षक का हत्यारा, सिम्स का सेवा संकल्प: कैंसर शिविर में 13 मरीजों को मिला भर्ती कर उपचार... हर शुक्रवार विशेषज्ञों से ... बिलासपुर:- घर से दुकान जाने निकला अनिकेत फिर नहीं लौटा! पुल पर बाइक की जोरदार टक्कर से युवक की मौत, ... बिलासपुर पुलिस में फिर फेरबदल, 16 पुलिस कर्मियों का तबादला, एएसआई से लेकर आरक्षक तक शामिल,