बिलासपुर

निकाय चुनाव को लेकर भाजपा ने कसी कमर, अमर ने दिए जीत के मंत्र

डेस्क

भारतीय जनता पार्टी ने आगामी नगरीय निकाय चुनावों की रणनीतिक तैयारियां शुरू कर दी हैं। इस कड़ी में विभिन्न स्तरों पर संगठनात्मक बैठकें लेकर संगठन के पदाधिकारियों का मार्गदर्शन कर उन्हें जरूरी निर्देश पार्टी के वरिष्ठ दे रहे हैं।
मंगलवार को रायपुर प्रदेश कार्यालय से भाजपा प्रदेशाध्यक्ष विक्रम उसेंडी, प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय, भाजपा नगरीय निकाय चुनाव प्रदेश प्रभारी अमर अग्रवाल, पूर्व केन्द्रीय मंत्री विष्णुदेव साय, आईटी सेल प्रदेश संयोजक दीपक म्हस्के ने न्यायधानी स्थित भाजपा कार्यालय करबला रोड में पार्टी पदाधिकारियों व नगरीय निकाय के जनप्रतिनिधियों से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये चर्चा की।

इस मौके पर भाजपा नगरीय निकाय चुनाव प्रदेश प्रभारी अमर अग्रवाल ने प्रदेश के वरिष्ठ भाजपा नेताओं ने साथ संयुक्त रूप से विडियों कांफ्रेंस के माध्यम से पूरे प्रदेश में होने वाले आगामी नगरीय निकाय चुनाव के संदर्भ में जिला भाजपा पदाधिकारी, महापौर, सभापति, नगर पालिका व नगर पंचायत के अध्यक्ष उपाध्यक्ष के साथ विस्तृत चर्चा कर जानकारी प्राप्त कर मतदाता सूची के प्रकाशन एवं मतदाता सूची में नाम जोड़ने काटने के सीमांकन के संदर्भ में चर्चा करते हुए कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं पदाधिकारियों जनप्रतिनिधियों को विशेष रूप से ध्यान देना है। श्री अग्रवाल ने कहा कि मतदाता सूची में वार्ड के किसी भी मतदाता का नाम न छूटे इस पर भी विशेष ध्यान देना होगा, वहीं मतदाता सूची में अगर किसी का नाम छूट गया है तो तुरंत जुड़वाना है। मतदाता सूची के प्रकाशन के पश्चात दावा आपत्ति पर भी विशेष नजर रखनी होगी। अगर कोई त्रुटी पाई जाती है तो संबंधित अधिकारी को इसकी लिखित शिकायत करना है, आदि अनेक विषयों मुद्दों पर चर्चा कर महत्वपूर्ण सुझाव एवं जानकारी साझा किए। इस मौके पर श्री अग्रवाल ने कहा कि अधिकारियों द्वारा जानबूझकर कोई गड़बड़ी करता है तो न्यायालीन कार्यवाही भी करेंगे बस हमें सजगता पूर्वक इस पर नजर रखनी है।

बिलासपुर जिले में वीडियों कांफ्रेंस के दौरान मस्तूरी विधायक डॉ.कृष्णमूर्ति बांधी, भाजपा जिलाध्यक्ष रजनीश सिंह, जिला महामंत्री द्वय रामदेव कुमावत, घनश्याम कौशिक, महापौर किशोर राय, सभापति अशोक विधानी, मोहित जायसवाल, कन्हैया यादव, रामू साहू, मुरारी गुप्ता, सुरेन्द्र सिंह, कुशल पाण्डेय, मोहन ढोरिया, दिलीप यादव, ईश्वर देवांगन, अनिल यादव, प्रदीप कौशिक, आलेख वर्मा, अनमोल झा सहित भाजपा पदाधिकारी उपस्थित थे।

error: Content is protected !!
Letest
फर्नीचर दुकान में घुसकर युवक पर चाकू से वार...चकरभाठा थाना क्षेत्र की घटना, पथरी का ऑपरेशन कराने गए आरक्षक की ईलाज के दौरान मौत... निजी अस्पताल में परिजनों का हंगामा, लापरवाही ... तखतपुर : नहर किनारे मिली युवक की संदिग्ध लाश… कुचली हुई हालत ने बढ़ाई रहस्य की परतें, फॉरेंसिक टीम ज... मस्तूरी ब्लॉक के कई आंगनबाड़ी केंद्रों में होगी सहायिका भर्ती....आवेदन 18 मई तक, ट्रांसपोर्ट नगर के पास ट्रक चालक से लूट...बुलेट सवार तीन बदमाशों ने चाकू अड़ाकर दिया घटना को अंजाम, क्रेडिट कार्ड के नाम पर ऑनलाइन ठगी...फिर एक युवती से एक लाख से अधिक की ठगी, फिर भी लोग नहीं ले रहे स... 30 वर्ष देश सेवा के बाद सूबेदार सत्येंद्र जायसवाल का भव्य स्वागत...भारत माता के जयकारों से गूंजा रतन... 7 वर्षीय मासूम से दरिंदगी...वैवाहिक कार्यक्रम में आई बच्ची को आरोपी पड़ोसी ने बनाया शिकार, सीपत:- नाबालिग का अपहरण कर दैहिक शोषण...आरोपी के कब्जे से पीड़िता बरामद, नशे ने परिवार को किया तबाह....शराबी पति पत्नी में पैसों को लेकर हुआ विवाद, पति ने पत्थर मारकर की पत्...