बिलासपुर

संविदा शिक्षक भर्ती:- स्वामी आत्मानंद स्कूल में नर्सरी शिक्षक के लिए निकली वैकेंसी, 28 जुलाई तक कर सकते है आवेदन..ये है शर्ते

भूवनेश्वर बंजारे

बिलासपुर – जिले में संचालित स्वामी आत्मानंद स्कूल में एकबार फिर शिक्षको के लिए संविदा कर्मी का विज्ञापन जारी किया गया है। मालूम हो कि जिले के चार स्वामी आत्मानंद स्कूल में इस सत्र से नर्सरी की कक्षाएं भी शुरू की गई है। ऐसे में अब इन स्कूलों में शिक्षकों के रिक्त 6 पदों के लिए संविदा भर्ती की जा रही है। जिला शिक्षा अधिकारी ने इसके लिए पत्र जारी कर आवेदन मंगाए हैं। इसके लिए 28 जुलाई तक शिक्षा विभाग की वेबसाइट पर आवेदन कर सकते हैं। शिक्षा विभाग के अफसरों ने बताया कि 6 पदों पर नर्सरी शिक्षक की भर्ती की जाएगी, जिसमें लाल बहादुर शास्त्री स्कूल और तिलक नगर स्कूल में 2-2 पद तो तारबाहर और लाजपत राय स्कूल में 1-1 पदों पर भर्ती होगी। नर्सरी संविदा शिक्षकों को नियुक्ति के साथ ही 20-20 हजार रूपए वेतन मिलेगा। पत्र में यह स्पष्ट किया गया है कि नर्सरी शिक्षकों के संविदा पदों पर आवेदन के लिए केवल नर्सरी टीचर्स ट्रेनिंग (एनआईटी), मोन्टेसरी टीचर्स ट्रेनिंग (एमआईटी) उत्तीर्ण महिला अभ्यर्थी ही आवेदन कर सकते हैं। हाई व हायर सेकेण्डरी अंग्रेजी माध्यम से की हो। नर्सरी टीचर ट्रेनिंग नहीं मिलने की स्थिति में डीएड/डीएलएड उत्तीर्ण अभ्यर्थियों पर भी विचार किया जाएगा। अभ्यर्थियों को ऑनलाइन आवेदन करना होगा। आवेदन की अंतिम तिथि 28 जुलाई है। आफलाइन आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा।

error: Content is protected !!
Letest
पचपेड़ी:- खाना बनाने को लेकर विवाद के बाद लॉ छात्रा ने कीटनाशक का किया सेवन... इलाज के दौरान मौत, बिलासपुर:- शराब के नशे में तेज रफ्तार बाइक बनी काल.. नेहरू चौक के पास भीषण टक्कर में युवक की मौत, 2 ... नवरात्रि से पहले धर्मनगरी मल्हार में अतिक्रमण पर प्रहार.. मुख्य मार्ग खाली कराने उतरा नगर पंचायत प्र... जमीन विवाद में घर में घुसकर मारपीट, बीच-बचाव करने आए बुजुर्ग की मौत...ब्लेड लेकर पहुंचा था युवक, बस में छिपा था 1.22 करोड़ का नशा! 245 किलो गांजे के साथ चालक समेत दो गिरफ्तार, ओडिशा से जीपीएम तक फै... जमीन विवाद में खूनी झड़प...सरपंच परिवार पर हमला, मारपीट में 3 घायल, एफआईआर दर्ज स्कूल पार्टनरशिप के नाम पर 15 लाख की ठगी का आरोप, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन तक पहुंची शिकायत, पीड़ित का ... आय से अधिक संपत्ति: बर्खास्त आरक्षक संतोष राठौर के खिलाफ कोर्ट में अभियोग पत्र दाखिल बच्चे को ट्यूशन छोड़ने निकली महिला अचानक लापता, परिजनों में हड़कंप...अपहरण की आशंका से पुलिस से लगाई... सीमांकन की कार्रवाई पर सरपंच ने उठाए सवाल: राजनीतिक दबाव में निशाना बनाने का आरोप, बोले- सभी खसरों क...