हादसा

सर्पदंश के बाद सुबह तक करते रहे झाड़-फूंक , अंधविश्वास ने ली महिला की जान

डेस्क

बेलगहना चौकी अंतर्गत आमा मुड़ा में बुधवार गुरुवार की रात 23 वर्षीय महिला को सांप ने काट लिया लेकिन परिजन अंधविश्वास के फेर में झाड़-फूंक में भिड़े रहे जब महिला की स्थिति गंभीर होने लगी तो शुक्रवार सुबह उसे लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रतनपुर पहुंचे जहां चिकित्सकों ने महिला को देखते ही मृत घोषित कर दिया। आमा मुड़ा में रहने वाली 23 वर्षीय अनीता बाई रात को खाना खाकर परिजनों के साथ कमरे में सो रही थी जमीन पर सोने के दौरान रात करीब 2:30 बजे एक जहरीले करैत सांप ने उसके पैर में काट लिया।

जब इसकी जानकारी उसके पति नैन सिंह पैकरा को हुई तो उसने इलाज कराने की जगह गांव के ही एक झाड़ फूंक करने वाले व्यक्ति को बुला लिया जो सुबह तक झाड़-फूंक करता रहा। सुबह उसकी पत्नी की तबीयत खराब होने पर पड़ोसियों ने डॉक्टर के पास ले जाने की सलाह दी जिसके बाद वह अपनी पत्नी को लेकर अस्पताल पहुंचा लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी अंधविश्वास की वजह से अनीता बाई की मौत हो गई अनीता का विवाह नैन सिंह से करीब 9 वर्ष पहले हुआ था पुलिस अन्य पहलुओं पर भी मामले की जांच कर रही है।

error: Content is protected !!
Letest
मस्तूरी से ससुराल जाने निकला था युवक, रास्ते में मौत ने रोक ली राह, तेज रफ्तार बस की टक्कर से मौके प... पिकनिक स्पॉट में ‘लूट का खेल’! युवती से मारपीट कर मोबाइल-बैग छीना, आरोपी पकड़े गए तो दर्ज हुई FIR वरिष्ठजनों के सम्मान में सजा मंच, 500 से अधिक बुजुर्गों का स्वास्थ्य परीक्षण, जरूरतमंदों को मिले श्र... बिस्तर से गायब हुई तीन माह की मासूम...सुबह पानी के ड्रम में मिली लाश, आखिर क्या हुआ मासूम के साथ? बिलासपुर:- किसानों के खेत तक पहुंचने से पहले खुली ‘जहर’ की पोल! लोखंडी में 35 लाख का अवैध कीटनाशक और... रतनपुर हाईवे पर दर्दनाक हादसा: भारी वाहन के सामने कूदने से अज्ञात व्यक्ति की मौत, नही हो पाई पहचान, बिलासपुर जिले में प्रशासनिक फेरबदल... 6 अधिकारियों को नई जिम्मेदारी, आकांक्षा त्रिपाठी बिलासपुर तो ब... VIDEO:- मल्हार स्कूल में शिकायतों का पुलिंदा, कलेक्ट्रेट में बच्चों का प्रदर्शन: प्राचार्य-शिक्षकों ... भाई के साथ एनीकट पार कर रहे थे तीज राम, काई पर फिसला पैर और अरपा के गहरे पानी में समा गई जिंदगी, दूस... कटरा जंगल में डीजल का ‘खेल’ बेनकाब: टैंकर में छिपाकर ले जा रहे थे 1000 लीटर अवैध डीजल... 3 गिरफ्तार,...