छत्तीसगढ़

अंतागढ़ मामले में डॉक्टर रमन और अजीत जोगी का फूंका पुतला, मुंगेली पड़ाव चौक में कांग्रेसियों ने की जमकर नारेबाजी

आकाश मिश्रा

अंतागढ़ मामले में पिछले दिनों मंतूराम के इकबालिया बयान के बाद प्रदेश की राजनीति में नए सिरे से उबाल आ गया है । इसके बाद जहां मंतूराम को भारतीय जनता पार्टी ने बाहर का रास्ता दिखा दिया गया वहीं कांग्रेस को बैठे-बिठाए एक बड़ा मुद्दा हाथ लग गया। जिसे अब भुनाने में वह कोई कसर नहीं छोड़ रही। शुरू से ही कांग्रेस अंतागढ़ मामले को पूर्व मुख्यमंत्री अजीत जोगी और डॉक्टर रमन सिंह की साजिश करार देती रही है जिसमें राजेश मूणत, डॉ रमन सिंह के दामाद और अन्य अधिकारियों की मिलीभगत के आरोप भी कांग्रेस ने हमेशा लगाए हैं । लेकिन पिछले दिनों मंतूराम के इकबालिया बयान के बाद जगह-जगह डॉ रमन सिंह और अजीत जोगी के खिलाफ प्रदर्शन किया जा रहा है ।इसी सिलसिले में रविवार को अंतागढ़ उपचुनाव में साजिश करने के मुख्य आरोपी अजीत सिंह और पूर्व मुख्यमंत्री डॉक्टर रमन सिंह का प्रदेश भर में पुतला दहन किया गया। इसी कड़ी में मुंगेली में पड़ाव चौक मे विरोध प्रदर्शन किया गया। यहां पूर्व मुख्यमंत्री डॉक्टर रमन सिंह और अजीत जोगी के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई और दोनों की तत्काल गिरफ्तारी की भी मांग की गई। चुनाव में षड्यंत्र रचने और मनी पावर के दम पर इस तरह की साजिश रचने के आरोप लगाते हुए दोनों के पुतले फूंके गए । इस दौरान आत्मा सिंह क्षत्रिय अध्यक्ष जिला कांग्रेस कमेटी अरविंद वैष्णव दिलीप बंजारे कौशल सिंह क्षत्रिय संजय यादव एजाज खोखर असलम खान रेखचंद कोसरे विनय चोपड़ा सोम वर्मा राजेश छेदईया रोहित शुक्ला जीतू श्रीवास्तव राहुल रूपवानी लक्ष्मी गुप्ता सूरज यादव लक्ष्मी भास्कर सूरज मंगलानी राजा मलिक असद खान गौरव जैन टीपू खान याकूब खान उपस्थित रहे ।

error: Content is protected !!
Letest
बारिश के दौरान घर में घुसा करैत, बाहर निकालने की कोशिश में क्लर्क हुआ सर्पदंश का शिकार...गंभीर हालत ... दोनों नासिका मार्ग जन्म से बंद, एक सप्ताह वेंटिलेटर पर रहा नवजात; श्री शिशु भवन हॉस्पिटल की टीम ने ज... शादी डॉट कॉम पर कुंवारा बनकर फंसाया, फिर किया दैहिक शोषण और नौकरी के नाम पर ऐंठे लाखों, पत्नी संग आर... शराब पार्टी में मामूली विवाद बना मौत का कारण, रॉड और कांक्रीट से युवक की बेरहमी से हत्या; 12 फीट गहर... कोटा क्षेत्र में रोटरी ई-क्लब की पहल, 1500 मच्छरदानियां और 500 क्लोरीन बोतलें बांटीं, मलेरिया-डेंगू ... सीपत:- खेत से लौटते समय आसमान से बरसी आफत...आकाशीय बिजली की चपेट में आने से महिला की मौत, 1 घायल तेज रफ्तार बाइक चलाने से मना किया तो बरपा दिया कहर...युवक और दो भाइयों पर रॉड,कैची से हमला बिलासपुर में अवैध दवा कारोबार पर कार्रवाई... खमरिया में बिना लाइसेंस 36 तरह की दवाइयां जब्त मल्हार-रतनपुर की बदलेगी तस्वीर... विरासत, पर्यटन और विकास को जोड़कर बनेगा मास्टर प्लान VIDEO सीपत:- श्मशानघाट में आधी रात का रहस्य! मछली, नींबू-सिंदूर के साथ मिली चीफ जस्टिस की फोटो.. तंत...