बिलासपुर

अवैध प्लाटिंग पर करें सख्त कार्रवाई:- कलेक्टर, एक दिवसीय राज्योत्सव का आयोजन 1 नवम्बर को

रमेश राजपूत

बिलासपुर – कलेक्टर सौरभ कुमार ने आज समय-सीमा की बैठक में राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं और विकास कार्याें में प्रगति की विस्तार से समीक्षा की। कलेक्टर ने ग्रामीण क्षेत्रों में शासन की योजनाओं को पहुंचाने के लिए मैदानी कर्मचारियों को नियमित तौर पर निरीक्षण करने के निर्देंश दिए। कलेक्टर ने कहा कि आम जनता, ग्रामीणों और किसानों को सहूलियत देना शासन का लक्ष्य है। कलेक्टर ने अवैध प्लाटिंग पर सख्त कार्रवाई करने के निर्देश अधिकारियों को दिए। बैठक में जिला पंचायत सीईओ जयश्री जैन, नगर निगम कमिश्नर कुणाल दुदावत, वनमंडलाधिकारी कुमार निशांत, सभी एसडीएम सहित विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।
जिला कार्यालय के सभाकक्ष में आयोजित बैठक में कलेक्टर ने कहा कि 1 नवम्बर को राज्योत्सव का आयोजन पुलिस परेड ग्राउण्ड में गरिमामय वातावरण में किया जाएगा। इस दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन भी शालीनता से किया जाएगा। राज्योत्सव के सफल आयोजन के लिए उन्होंने विभागीय अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। कलेक्टर ने राजस्व प्रकरणों, विवादित-अविवादित प्रकरण, नामांकन, सीमांकन, बंटवारा आदि की समीक्षा की। कलेक्टर ने कहा कि राजस्व प्रकरणों के निराकरण में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। कलेक्टर ने 27 अक्टूबर से 1 नवम्बर तक जिले में आयोजित होने वाले राज्य स्तरीय शालेय खेल स्पर्धा के लिए विभागीय अधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी।कलेक्टर ने मुख्यमंत्री शहरी स्लम स्वास्थ्य योजना और मुख्यमंत्री हाट बाजार योजना से अधिक से अधिक लोगों को लाभान्वित करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने जनदर्शन, लोक सेवा गारंटी, मुख्यमंत्री जन शिकायत में प्राप्त शिकायतों के निराकरण की विभागवार विस्तृत समीक्षा करते हुए समय-सीमा में निराकरण के निर्देश दिए। इसके अलावा बैठक में हाईकोर्ट में लंबित प्रकरण, गोधन न्याय योजना, धन्वतंरी योजना, मुख्यमंत्री वृक्षारोपण प्रोत्साहन योजना, राजीव गांधी ग्रामीण भूमिहीन कृषि मजूदर न्याय योजना, सहित अन्य बिन्दुओं पर समीक्षा की गई।

error: Content is protected !!
Letest
जेल में बंद मल्हार क्षेत्र के कन्हैया सोनी की मौत पर बड़ा सवाल, एक साल बाद अज्ञात के खिलाफ FIR, चोट ... अमृतसर से चिट्टा लेकर बिलासपुर पहुंचा अंतरराज्यीय तस्कर, 2.50 लाख की हेरोइन के साथ गिरफ्तार, दस लाख के कर्ज ने ली दो जान! शराब में सुहागा मिलाकर दो लोगों की हत्या, पामगढ़ डबल मर्डर केस का खुलास... दूरस्थ जनजातीय अंचलों में स्वास्थ्य सेवाओं की बड़ी दस्तक, 18 जिलों में 57 मोबाइल मेडिकल यूनिट सक्रिय... बिलासपुर:- कॉपी ट्रेडिंग के नाम पर सिम्स के डेंटल सर्जन से 6.88 लाख की ऑनलाइन ठगी, 14 लाख का मुनाफा ... बिलासपुर में दर्दनाक हादसा, अंतिम संस्कार के दौरान जलती चिता में घुसी आटो, मामा-भांजा झुलसे, आग में ... बिलासपुर: इंजेक्शन के ओवरडोज से महिला की मौत का आरोप.. मोपका के शिव मेडिसिटी अस्पताल में परिजनों ने ... दुर्गा झांकी देखने गए किराएदार, पीछे से टूट गया मकान का ताला... अलमारी से 80 हजार पार, पचपेड़ी:- बीड़ी नहीं दी तो भड़के युवक, छात्र पर बरसाए लात-घूंसे और बेल्ट, बीच-बचाव करने पहुंचे दोस्त... पटाखा फोड़ने को लेकर गनियारी में बवाल, महिला के बेटे को पत्थर से मारा, कार का शीशा तोड़ा, दूसरे पक्ष...