जांजगीर चाँपा

भारी वाहन की चपेट में आने से तीन छात्र घायल, ट्रक ने बाइक सवारों को मारी ठोकर….तीनो की हालत गंभीर

रमेश राजपूत

जांजगीर चाम्पा– घटना डभरा थाना क्षेत्र की है, जहाँ तहसील कार्यालय के सामने ही एक ट्रक ने बाइक सवार तीन छात्रों को अपनी चपेट में ले लिया जिससे तीनों छात्रों को गंभीर चोटें आई है, घटना स्थल पर मौजूद लोगों ने एम्बुलेंस को फोनकर घायलो को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुँचाया, जहाँ से उनकी गंभीर हालत को देखते हुए किसी अन्य अस्पताल रिफर कर दिया। तीनों घायल छात्रों की पहचान हो चुकी है, जो नवापारा घोघरी के निवासी है, जिनके नाम रवि उम्र 17 वर्ष,पवन जाटवर उम्र 14 वर्ष और निर्मल सिंह उम्र 15 बताए जा रहे है।

भारी वाहनों की वजह से हो रही दुर्घटनाएँ
डभरा तहसील क्षेत्र में लगभग 3 पावर प्लांट संचालित है जिसमें से आरकेएम पावर प्लांट और डीबी पावर प्लांट की भारी वाहनों की वजह से इस मार्ग पर ट्रैफिक का दबाव बढ़ गया है और यही वजह है कि आये दिन इस मार्ग पर दुर्घटनाएं हो रही है और क्षेत्रवासी दुर्घटना के शिकार हो अपनी जान गंवा रहे है।
error: Content is protected !!
Letest
यूजीसी अधिनियम 2026 के खिलाफ सर्व सवर्ण समाज ने किया आवाज़ बुलंद... राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन, ... मल्हार: अज्ञात कारणों से युवक ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या...पुलिस जांच में जुटी रतनपुर:- नेशनल हाईवे-130 पर हुए लूट का खुलासा: पुलिस ने 4 आरोपियों को दबोचा, कार सहित नगदी बरामद...घ... आम बजट 2026-27 जमीनी हकीकत से कटा, किसानों युवाओं मजदूरों और मध्यम वर्ग को राहत नहीं: दिलीप लहरिया सेक्स रैकेट खुलासा: केलो बिहार में देह व्यापार का सनसनीखेज खुलासा, पुलिस की सटीक रेड में 3 महिलाओं क... बिलासपुर : पंजाब से जुड़ा हेरोइन नेटवर्क ध्वस्त...तीन अंतर्राज्यीय तस्कर गिरफ्तार, कब्जे से 34 ग्राम... केंद्रीय बजट 2026 छत्तीसगढ़ के लिए ऐतिहासिक और विकासोन्मुख...डिप्टी सीएम अरुण साव और केंद्रीय बजट प्... खेल, अनुशासन और प्रतिभा का उत्सव... सांदीपनी एकेडमी में तीन दिवसीय खेल पर्व का भव्य समापन रतनपुर:- ब्रह्म मुहूर्त से चालू हुआ मांघी पूर्णिमा स्नान... माघ पूर्णिमा पर उमड़े भक्त,हजारों श्रद्ध... रायगढ़ पुलिस ने बाइक चोरी कर फर्जी दस्तावेजों से बिक्री करने वाले संगठित गिरोह का किया भंडाफोड़, 7 आ...