बिलासपुर

गाँजे की खेप लेकर शहर में खपाने ग्राहक की तलाश करते एक महिला सहित 2 आरोपी गिरफ्तार… कब्जे से 5 किलोग्राम गाँजा और एक बुलेट जब्त

रमेश राजपूत

बिलासपुर – बिलासपुर पुलिस द्वारा जिले में निजात अभियान चलाया जा रहा है जिसके तहत पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार सिंह द्वारा अवैध नशीले मादक पदार्थो एवं शराब पर अंकुश लगाने हेतु शक्ति से कार्यवाही करने तथा आदर्श आचार संहिता लागू होने पर क्षेत्र में अवैधानिक गतिविधियो पर निगाह रखने निर्देशित किया गया है, इसी क्रम में सिटी कोतवाली थाना प्रभारी निरीक्षक उत्तम साहू के नेतृत्व में थाना स्तर पर पुलिस टीम गठित कर थाना क्षेत्र में निगाह रखी जा रही है। इसी दौरान सूचना मिली कि एक महिला एवं पुरूष गांधी चौक के पास अवैध मादक पदार्थ गांजा की बिक्री हेतु ग्राहक तलाश कर रहे है मुखबिर सूचना पर अमर काम्पलेक्स के सामने मेन रोड गांधी चौक के पास आरोपी पूजा चौहान पति कबीर चौहान उम्र 31 वर्ष और अनुराग उर्फ अन्नू उर्फ पीयूष वर्मा पिता सुरेश वर्मा उम्र 30 वर्ष दोनों निवासी जिला सक्ती को घेरा बंदी कर पकडा गया। आरोपियो के कब्जे से अवैध मादक पदार्थ गांजा 5 किलो 100 ग्राम गांजा कीमती 51000 रूपये एवं एक बुलेट वाहन क्र. सीजी 10 बी.जी. 3890 जप्त किया गया है, आरोपियो को गिरफ्तार का न्यायिक रिमाण्ड पर भेज दिया गया है ।

error: Content is protected !!
Letest
दूरस्थ जनजातीय अंचलों में स्वास्थ्य सेवाओं की बड़ी दस्तक, 18 जिलों में 57 मोबाइल मेडिकल यूनिट सक्रिय... बिलासपुर:- कॉपी ट्रेडिंग के नाम पर सिम्स के डेंटल सर्जन से 6.88 लाख की ऑनलाइन ठगी, 14 लाख का मुनाफा ... बिलासपुर में दर्दनाक हादसा, अंतिम संस्कार के दौरान जलती चिता में घुसी आटो, मामा-भांजा झुलसे, आग में ... बिलासपुर: इंजेक्शन के ओवरडोज से महिला की मौत का आरोप.. मोपका के शिव मेडिसिटी अस्पताल में परिजनों ने ... दुर्गा झांकी देखने गए किराएदार, पीछे से टूट गया मकान का ताला... अलमारी से 80 हजार पार, पचपेड़ी:- बीड़ी नहीं दी तो भड़के युवक, छात्र पर बरसाए लात-घूंसे और बेल्ट, बीच-बचाव करने पहुंचे दोस्त... पटाखा फोड़ने को लेकर गनियारी में बवाल, महिला के बेटे को पत्थर से मारा, कार का शीशा तोड़ा, दूसरे पक्ष... शराब पीने के बाद बिगड़ी तबीयत, पार्षद समेत दो की संदिग्ध मौत....चार लोग बैठे थे साथ, बिलासपुर पुलिस में बड़ा फेरबदल: 10 निरीक्षकों और एक सउनि की नई पदस्थापना, कई थानों के बदले प्रभारी रतनपुर:- अतिक्रमण हटाने के बाद विवाद, नगर पालिका उपाध्यक्ष को गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी,