बिलासपुर

शराब पिलाकर जान लेने वाले दोस्त के हत्यारे चढ़े पुलिस के हत्थे

डेस्क

शराब के नशे में अपने ही साथी का कत्ल करने वाले दोनों आरोपी 24 घंटे के भीतर पुलिस के हत्थे चढ़ गए है। बुधवार को कोनी सोसाइटी के पास प्रफुल्ल लोनिया की लाश मिली थी । इस मामले में पुलिस ने अपराध पंजीकृत करने के बाद शिव भोले साहू और नारायण साहू को हत्या के आरोप में भरारी के ग्राम कुंडा से गिरफ्तार कर लिया है ।प्रारंभिक पूछताछ में ही दोनों ने हत्या करने की बात कबूल कर ली है। बताया जा रहा है कि 5 लोग बैठकर शराब पी रहे थे। इसी दौरान हुए विवाद के बाद इन दोनों ने प्रफुल्ल की हत्या कर दी। मंगलवार शाम को आरोपी नारायण साहू सेंदरी देशी शराब भट्टी से 6 पाव देशी शराब खरीदकर गतौरी आया था। जिसके बाद वह शिव भोले साहू और प्रफुल्ल लोनिया के साथ बैठकर शराब पी रहा था ।इसी बीच वहां कमल साहू भी आ गया और नारायण साहू ने शेखर सिंह को भी फोन करके शराब पीने के लिए बुला लिया । यह पांचों बैठकर शराब पी रहे थे, इसी दौरान प्रफुल्ल लोनिया का शिव भोले साहू से किसी बात पर विवाद हो गया। इसी झगड़े में नारायण साहू भी कूद पड़ा और शिव भोले और नारायण साहू मिलकर प्रफुल्ल को मानने लगे। शेखर और कमल साहू ने बीच-बचाव की कोशिश की लेकिन जब दोनों नहीं माने तो उन्होंने वहां से चला जाना ही बेहतर समझा। दोनों के चले जाने के बाद भी शिव भोले और नारायण साहू पास ही मौजूद खंडहर से बल्ली निकालकर प्रफुल्ल को मारने लगे और उसे घायल छोड़कर दोनों भाग गए इस ।

मारपीट की वजह से ही प्रफुल्ल लुनिया की मौत हो गई। जिसकी सूचना उसके भाई ज्वाला प्रसाद नोनिया ने कोनी थाने में दर्ज कराई थी। जिस पर त्वरित कार्यवाही करते हुए कुछ ही घंटों में पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

error: Content is protected !!
Letest
पिरैया में टेंट लगाकर जुए की महफिल...चार गिरफ्तार, 95 हजार का सामान जब्त चंदे की आड़ में घर में घुसी लुटेरी महिला, सिर पर वार कर महिला को किया बेहोश, जेवर उतारकर हुई फरार VIDEO:- शराब दुकान में आधी रात फायरिंग…पेट में लगी गोली, प्राइवेट गार्ड घायल, सीसीटीवी कैमरों में कै... VIDEO बर्निंग कार: रिंग रोड पर चलती सफारी बनी आग का गोला, समय रहते बाहर निकले सवार, टला बड़ा हादसा रतनपुर: रिटायर्ड शिक्षक से महामाया चौक में लूट की वारदात का खुलासा, दो युवक समेत तीन नाबालिग गिरफ्ता... सेन्दरी-मोपका बाईपास पर हथियारबंद लुटेरों का आतंक...एक ही दिन तीन वारदातों से दहशत, मोबाईल और नगदी क... दल्हा पहाड़ में एक लाख की भीड़ में पुलिस का सख्त पहरा, 5500 स्टील के कड़े उतरवाए, 150 पाव शराब पकड़ी;... स्वतंत्रता दिवस पर जज्बा का रक्तदान शिविर, युवाओं के साथ महिलाओं ने भी बढ़-चढ़कर किया रक्तदान आधी रात रतनपुर में लूट की वारदात, कार रोककर सेवानिवृत्त शिक्षक को धमकाया, डंडे के बल पर नगदी लेकर फर... नारी शक्ति ने चिल्हाटी में सजाया सावन का रंग, सरिता नायक के नेतृत्व में महिलाओं ने उत्साह और उमंग से...