छत्तीसगढ़

लड़कियों को छेड़ने वाले बेटे से तंग आकर पिता ने लगा ली फांसी

डेस्क

बेटे ने लड़कियों के साथ की छेड़छाड़ और फिर लोगों ने घर में घुसकर बेटे की कर दी पिटाई लेकिन जब पिता ने इस मामले में पुत्र को समझाइश देने की कोशिश की तो कलयुगी पुत्र ने पिता पर ही हाथ उठाया, जिससे आहत पिता ने फांसी लगा ली। खुटाघाट बांध में कुछ युवतियां घूमने आई थी, वहीं मौजूद सनत राज उर्फ रिंकू उनसे छेड़छाड़ करने लगा। जब उन्हीं युवतियों में से एक के भाई को इस बात की खबर लगी तो वह अपने 15- 20 साथियों के साथ मझौली पारा स्थित सनत राज के घर घुस आया और उसकी पिटाई शुरू कर दी।

यह देखकर सनत राज के परिजन भागे भागे पहुंचे और दोनों पक्षों में खूब मारपीट हुई । इसके बाद गांव में बढ़ती भीड़ को देखकर हालांकि युवक भाग खड़े हुए। लेकिन मामले की पूरी जानकारी होने के बाद सनत राज के पिता बालमुकुंद राज ने अपने बेटे को समझाने की कोशिश की ।लेकिन युवतियों के साथ छेड़छाड़ करने वाला सनत राज अपराधी प्रवृत्ति का है और वह समझाने पर अपने ही पिता पर नाराज हो उठा और उनके साथ बदतमीजी करने लगा। पिता और पुत्र के बीच कहासुनी बढ़ती चली गई जिसके बाद सनत राज ने अपने ही पिता पर हाथ उठाया और उनकी पिटाई कर दी । किसी तरह सनत राज की भाभी ने बीच-बचाव किया। अपने ही बेटे के हाथ पिटे जाने से आहत पिता एक रस्सी लेकर जंगल की ओर चले गए। जब परिजन उन्हें ढूंढते ढूंढते जंगल में पहुंचे तो मझौलीपारा के जंगल में 55 वर्षीय बालमुकुंद राज की फांसी पर लटकी लाश नजर आई।

रात भर जंगल में ही उनकी लाश फंदे पर लटकती रही। शुक्रवार सुबह पुलिस ने पहुंचकर शव को नीचे उतारा और पोस्टमार्टम की कार्रवाई के लिए रतनपुर भेजा। पुलिस का कहना है कि शराब के नशे में बालमुकुंद राज अपनी पत्नी को गाली गलौज कर रहा था और यह बात उसके पुत्र सनत राज को नागवार गुजरी। जिस कारण दोनों के बीच मारपीट हुई ,,जिसके चलते बालमुकुंद ने फांसी लगा ली। यानी आत्महत्या के मामले में दो अलग-अलग कहानियां निकल कर सामने आ रही है । इनमें से कौन सी कहानी वास्तविक है और कौन सी मनगढ़ंत, यह फैसला पुलिस को करना है ।

error: Content is protected !!
Letest
बिलासपुर: घर के आंगन में छिपा था करैत, बाथरूम जाते समय महिला को डसा, इलाज के दौरान तोड़ा दम, बाइक चोर गिरोह पर पुलिस का शिकंजा...चोरी की तीन दोपहिया वाहन बरामद, चार आरोपी गिरफ्तार बिलासपुर में देर रात बवाल.....रात के सन्नाटे में खूनी हमला, मामूली विवाद में युवक का सिर फोड़ा बिलासपुर:- शेयर मार्केट में मोटे मुनाफे का झांसा देकर 20 लाख की ठगी, कारोबारी ने दर्ज कराई एफआईआर प्रदेश में पहली बड़ी कार्रवाई... हादसे की सूचना मिलने पर लेट से पहुँचा आरक्षक, लापरवाही पर आरक्षक सस... रेत घाट बंद फिर भी खनिज माफिया सक्रिय, बिलासपुर में फिर हुई कार्रवाई... 7 मशीनें-वाहन जब्त, 840 घन म... बिलासपुर:- ईडी अफसर बताकर रेलवे में नौकरी का झांसा... बेरोजगार युवक से 3.14 लाख की ठगी, दंपती पर केस... कोटा:- तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से सड़क पार कर रहे वृद्ध की मौत, चालक के खिलाफ मामला दर्ज, रतनपुर: घर में लगी भीषण आग के दौरान सिलेंडर ब्लास्ट, आग बुझा रहे पड़ोसी युवक गंभीर, घर का सामान और ब... शादी का झांसा देकर रिटायर्ड टेक्निशियन से 9.50 लाख की ठगी..ओडिशा के तीन आरोपी गिरफ्तार,