महासमुंद

जंगल में करंट बिछाकर दो जंगली भालुओं का शिकार, हरकत में आई वन विभाग ने 3 आरोपियों को किया गिरफ्तार…. वन्य जीवों को शिकारी बना रहे निशाना

रमेश राजपूत

महासमुंद- जिले के वनपरिक्षेत्र पिथौरा में ग्राम छिन्दौली के जंगल में ग्रामीणों ने जीआई तार बिछाकर उसमें करंट प्रवाहित कर जंगली जानवरों का शिकार कर रहे थे, इस दौरान एक नर और एक मादा भालू करंट की चपेट में आकर शिकारियों का शिकार बन गए जिससे दोनों भालुओं की मौत हो गई। सोमवार की सुबह 11 बजे के करीब वन चौकीदार को भालुओं के शिकार की सूचना मिली जिसके बाद वन विभाग के उच्च अधिकारियों को घटना से अवगत कराया गया।

जंगल मे शिकार से दो भालुओं की मौत की खबर सुनते ही अधिकारियों के होश उड़ गए, उन्होंने तत्काल डॉग स्क्वायड के साथ विभाग के कर्मचारियों को शिकारी आरोपियों की पतासाजी में लगाया गया, जिनके हाथ जल्द ही 3 आरोपी भी लग गए। वही एक आरोपी को कार्यवाही की भनक लगते ही फरार हो गया वन विभाग की टीम ने रामजी निषाद पिता पर्वत निषाद उम्र 50 वर्ष निवासी छिन्दौली के घर से शीशी और जीआई तार,

नैनसिंग पिता मनराखन गोंड़ उम्र 38 वर्ष निवासी छिन्दौली के घर से जीआई तार और फंदा, देवलाल चक्रधारी पिता सुभाष उम्र 30 वर्ष निवासी बेलडीह के घर से खूंटी एवं शीशी, जयप्रकाश पिता फ़क़ीर निवासी बेलडीह से फंदे को जब्त किया गया है। वहीं सभी शिकारियों के खिलाफ वन्यप्राणी संरक्षण अधिनियम 1972 की धारा 9, 39, 50, 51 और भारतीय वन अधिनियम 1927 की धारा 33 के तहत कार्रवाई किया गया है।

error: Content is protected !!
Letest
मस्तूरी: जयरामनगर रेलवे फाटक अब 24 मार्च तक रहेगा बंद...इन रास्तों का करें उपयोग, शिक्षक हत्याकांड के फरार आरोपी ने घर पहुँचकर लगाई फांसी...पुलिस के हाथ लगने से पहले मौत को लगाया गले... VIDEO:- छत्तीसगढ़ में फिर पकड़ी गई अफीम की खेती…अब रायगढ़ जिले के तमनार में लहलहा रही थी हरियाली, मच... बिलासपुर: ऑनलाइन सट्टे पर बड़ी कार्रवाई... लाखों की नगदी और लग्जरी सामान के साथ 3 आरोपी गिरफ्तार खनिज विभाग ने फिर की घेराबंदी, खनिजो का अवैध परिवहन करने वाले 5 हाइवा और 3 ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त, खाद्य सुरक्षा विभाग हुआ अलर्ट..नवरात्रि और गर्मी को देखते हुए वाटर प्लांट और संस्थाओं की हुई जांच, प... सीपत: चखना सेंटर में सेना के जवान पर हमला...संचालक और कर्मचारियों ने की मारपीट,पुलिस कार्रवाई पर उठे... बिलासपुर: पति ने पत्नी पर किया जानलेवा हमला...महिला थाने के पास गला काटने की कोशिश बकरी-बकरा चोर गिरोह के 2 सदस्य गिरफ्तार...अन्य साथियों की तलाश जारी, कब्जे से बिक्री रकम जब्त जमीन विवाद में शिक्षक की निर्मम हत्या....फिर शव को जलाने का प्रयास, क्षेत्र में सनसनी