बिलासपुर

बारदाने का निरीक्षण किया खाद्य मंत्री भगत ने, अमानक बोरों को वापस करने का निर्देश

डेस्क

खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण, योजना, आर्थिकी एवं सांख्यिकी व संस्कृति मंत्री अमरजीत भगत ने आज खाद्य भंडारण केन्द्र गतौरी के गोदाम में धान खरीदी के लिए रखे गए बारदानों का निरीक्षण किया। उन्होंने कुछ बोरों को तौलवाकर भी देखा, जिनके वजन में भिन्नता पाई गई। श्री भगत ने निर्देशित किया कि अमानक स्तर के बारदानों को वापस किया जाये। साथ ही सभी बोरों का सत्यापन कराएं। उन्होंने गोदाम में रखी तौल मशीन को भी हटाकर सही माप प्रदर्शित करने वाली मशीन लगाने का निर्देश दिया। मंत्री ने कहा कि मानक बारदाने का वजन 545 से 626 ग्राम के बीच होना चाहिए। इससे कम या ज्यादा वजन वाले बारदानों को प्रयोग में न लाएं।निरीक्षण में उनके साथ कलेक्टर डॉ. संजय अलंग, तखतपुर विधायक श्रीमती रश्मि सिंह, संयुक्त संचालक खाद्य श्री जीएस पैकरा एवं रायपुर से आये हुए खाद्य विभाग के अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

error: Content is protected !!
Letest
VIDEO रतनपुर:- इंस्टाग्राम रील ने पहुंचाया सलाखों तक! अदरौली पकड़ने का वीडियो वायरल, साइबर ट्रेसिंग ... सर्व राजपूत क्षत्रिय समाज कोटा की नई कार्यकारिणी घोषित, ठाकुर प्रेम सोमवंशी बने अध्यक्ष, समाज हित और... 20 महीने से न किराया, न ट्रक... 44 लाख बकाया, कारोबारी की शिकायत पर मामला दर्ज बिलासपुर:- राह चलते युवक को लिफ्ट देना पड़ा महंगा... कॉलेज जा रहे छात्र से मारपीट कर बाइक, मोबाइल और... रतनपुर :- घर में सो रही 9 साल की मासूम पर काल बनकर टूटा करैत, डसने से थम गई सांसे, चीख-पुकार के बीच ... बिलासपुर:- होटल के बंद कमरे में युवक का शव मिलने से सनसनी.. मोबाइल में मिला आखिरी संदेश पहले दोस्ती, फिर ब्लैकमेलिंग... अश्लील वीडियो के दम पर 10 लाख उगाही की कोशिश, एक युवती ने दूसरी युवत... जिस पर था भरोसा, वही निकला चोर! 70 लाख समेटकर फरार रसोइया और साथी नागपुर से गिरफ्तार। पति की गला घोंटकर कर हत्या...शराब, मुआवजे की रकम और घरेलू कलह का खौफनाक अंत, पत्नी ने दो नाबालिगों स... बिलासपुर:- रेपिडो चालक से चाकू की नोक पर 13 हजार की लूट.. आरोपी राहुल गोस्वामी गिरफ्तार