कोटा

अज्ञात वाहन की चपेट में आने से मोटरसाइकिल सवार व्यक्ति की मौत, कोटा थाना क्षेत्र की घटना

प्रेम सोमवंशी

कोटा-ग्राम केंदा के बस स्टैंड के आगे 4 फरवरी के देर रात दर्दनाक सडक हादसे में मोटरसाइकिल सवार व्यक्ति की जान चली गई। मोटरसाइकिल सवार 43 वर्षीय व्यक्ति को किसी अज्ञात वाहन ने ठोकर मार दी जिससे उसकी मौत हो गयी वही अज्ञात वाहन घटना स्थल से फरार हो गई।

मिली जानकारी के अनुसार ग्राम नगोई के लामनी डबरी निवासी कुशल सिंह पैकरा पिता शिव राज सिंह पैकरा ग्राम केंदा से ग्राम सुईधार जाने के लिए निकला था कि केंदा बस स्टैंड के आग पहुँचा ही था कि किसी अज्ञात वाहन ने उसे ठोकर मार दी जिससे कुशल की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

सूचना मिलते ही केंदा चौकी पुलिस मौके पर पहुँचकर शव का पंचनामा कर शव को मरचुरी रख अज्ञात वाहन की पता तलाश में जुट गई है। रात होने के वाहन से शव का पोस्टमार्टम नही हो पाया था। आज दिनाँक 5 फरवरी को केंदा चौकी पुलिस परिजनों के आने के बाद शव का पोस्टमार्टम हो पाया वही पुलिस आगे की कार्यवाही में जुट गई है।

error: Content is protected !!
Letest
तोरवा: नहर किनारे मिली अधेड़ की संदिग्ध लाश....मौत के कारणों का नही हुआ खुलासा, पुलिस जुटी जांच में, फर्जी गैस डिलीवरी दिखाकर उपभोक्ता से धोखाधड़ी...विनोद गैस एजेंसी संचालक के खिलाफ मामला दर्ज, पचपेड़ी:- खेत से लौटे परिजनों के उड़े होश, घर में फांसी के फंदे पर झूलती मिली बेटी, करही गोलीकांड का मास्टरमाइंड गिरफ्तार... अवैध रेत कारोबार की रंजिश में रची गई थी आयुष कश्यप की हत्या... तखतपुर:- बेलसरी के पास दर्दनाक सड़क हादसा...बस की टक्कर से बाइक सवार की मौत, कोटा :- तालाब में मिली नवजात बच्ची की लाश....जन्म छुपाने के लिए फेंके जाने की आशंका VIDEO बिलासपुर: रिश्वत मांगने का वीडियो वायरल…एसएसपी ने सरकंडा थाने के प्रधान आरक्षक को किया सस्पेंड... VIDEO:-बीजेपी प्रशिक्षण शिविर में बिगड़ी तबीयत…छग योग आयोग अध्यक्ष रूपनारायण सिन्हा का कार्डियक अरेस... शेयर मार्केट और जुए की लत ने बनाया 19,21 लाख गबन का आरोपी, अकलतरा पोस्ट ऑफिस का सहायक डाकपाल गिरफ्ता... कोटा:- बाइक पर घुमाने का झांसा देकर 10 साल की नाबालिग से दुष्कर्म, पीड़िता की आपबीती सुन पुलिस ने लिय...