बिलासपुर

आखिर कौन थे वह युवक जिन्होंने जयकिशन का अपहरण कर ले ली उसकी जान और मौजूद युवती का क्या था जयकिशन से कनेक्शन ?

डेस्क

रविवार सुबह कोटा थाना क्षेत्र के गनीयारी के पास बेल टुकरी घोंघाडीह रोड में एक युवक की खून से सनी जली हुई लाश मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना के बाद मौके पर कोटा पुलिस पहुंची । वही जानकारी होने के बाद कोटा एसडीओपी रश्मीत कौर चावला भी मामले की तफ्तीश में लग गई। इसी दौरान पता चला कि सीपत थाना क्षेत्र के मटियारी में रहने वाले जय किशन शिकारी के घर सुबह सुबह करीब 4:00 बजे एक स्कॉर्पियो में सवार होकर दर्जनभर युवक पहुंचे थे जिनके साथ एक युवती भी थी। इन लोगों ने काफी देर तक जयकिशन के घर पर हंगामा किया और उसके साथ मारपीट करते हुए जय किशन को जबरदस्ती अपने साथ लेकर चले गए। जय किशन के घर के सामने लगे सीसीटीवी कैमरे में भी यह सब कुछ दर्ज हो गया। इस घटना के चश्मदीद जयकिशन के दोस्त अतुल ने पुलिस को इसकी जानकारी दी।

इस घटना के बाद से पूरा परिवार दहशत में था और सूचना के बाद पुलिस भी कार और युवक की तलाश कर रही थी कि तभी सुबह बेल टुकरी रोड के खार में लाश मिलने की खबर मिली । दोनों घटनाओं को आपस में जोड़ते हुए जब लाश की शिनाख्त कराई गई तो लाश अपहृत युवक जय किशन शिकारी की ही निकली। मामले में कोटा पुलिस ने अपहरण और हत्या का मामला अज्ञात आरोपियों के खिलाफ दर्ज कर लिया है।

आखिर विवाद किस बात को लेकर थी और क्यों सुबह-सुबह दर्जनभर युवक जयकिशन के घर पहुंचे थे । इस घटना से उस युवती का क्या कनेक्शन है ? पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है। पुलिस के हाथ सीसीटीवी फुटेज लगने से उम्मीद की जा रही है कि जल्द ही आरोपी उसकी गिरफ्त में होंगे। पहले तो घर में घुसकर मारपीट की गई, फिर युवक का अपहरण कर लिया गया और इतना ही नहीं उसकी हत्या कर साक्ष्य छुपाने पेट्रोल डालकर उसकी लाश को जलाने की भी कोशिश की गई । आखिर इतने नृशंस ढंग से जयकिशन शिकारी की हत्या क्यों की गई, पुलिस भी यह जानने की कोशिश कर रही है। इधर इस घटना के बाद से पूरे मटियारी इलाके में तनाव की स्थिति है। मटियारी के लोग इस कदर आक्रोशित हैं कि मटियारी पहुंचने वाले किसी भी बाहरी व्यक्ति पर हमला किया जा रहा है। जिसे देखते हुए मटियारी को पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया है और बड़ी संख्या में यहां चप्पे-चप्पे पर पुलिस की तैनाती कर दी गई है। जब तक मामले के आरोपी पकड़े नहीं जाते तब तक यहां तनाव की आशंका के मद्देनजर पुलिस पूरी एहतियात बरत रही है।

error: Content is protected !!
Letest
इमरजेंसी कॉल का बहाना, फिर झपटमारी... कोटा पुलिस ने 24 घंटे में दबोचे 6 शातिर आरोपी बिलासपुर:- करेले के ढेर से निकला मौत का फन! बाजार में खरीदारी कर रहे युवक को कोबरा ने डसा, मची अफरा-... मस्तूरी में आबकारी विभाग की नाकामी? गांव-गांव सक्रिय शराब कोचिए, खुलेआम बिक रही कच्ची महुआ और देशी श... अरपा में तैरती मिली संदिग्ध लाश... समृद्धि विहार के पास मचा हड़कंप, पहचान में जुटी पुलिस मल्हार नगर पंचायत को 25 लाख की सौगात, विधायक दिलीप लहरिया के प्रयासों से बनेंगे तीन सामुदायिक भवन पहले दी धमकी, फिर घोंपा चाकू... मंगला में पुरानी रंजिश ने लिया हिंसक रूप, 1 युवक घायल अब बिना पुलिस सत्यापन किरायेदार रखना पड़ेगा महंगा! कलेक्टर का सख्त आदेश, नियम तोड़ा तो होगी कानूनी क... सर्पदंश राहत प्रकरणों पर बढ़ा विवाद..'फर्जी दस्तावेज़ों का दोष अधिकारियों पर नहीं'.. प्रशासनिक सेवा ... ट्यूबवेल का स्विच बना मौत का कारण... खेत में करंट लगने से 21 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत मुंगेली: बाजार में रेकी, रात में लूट... देवरहट लूटकांड का 48 घंटे में खुलासा, 4 नाबालिग समेत 8 हिरास...