छत्तीसगढ़बिलासपुर

उड़नदस्ता टीम ने की प्रिंटिंग प्रेसों में छापामार कार्रवाई संचालकों को प्रचार सामग्री का बिल और संख्या जमा करने के निर्देश

जिला निर्वाचन कार्यालय में गठित एमसीएमसी टीम के पास अभ्यर्थियों को विज्ञापन का पूर्व प्रमाणन कराना आवश्यक है

ठा.उदय सिंह

जिला निर्वाचन कार्यालय की उड़नदस्ता टीम ने प्रिंटिंग प्रेस में छापामार कार्रवाई की है। उड़नदस्ता टीम ने शहर के तारबाहर स्थित रूबी प्रिंटिंग प्रेस, जूनी लाईन के मयूर प्रिंटिंग प्रेस, मेडिकल काम्प्लेक्स के पीछे खण्डेलवाल प्रिंटिंग प्रेस, बृहस्पति बाजार स्थित अंकुर प्रिंटिंग प्रेस, मगरपारा रोड स्थित गोस्वामी प्रिंटर्स, करबला रोड स्थित सीजी प्रिंटर्स और तेलीपारा स्थित सन प्रिंटर्स पर छापामार कार्रवाई की। कार्रवाई के दौरान टीम ने प्रचार सामग्री की विस्तृत जानकारी और बिल प्रिंटिंग प्रेस संचालकों से मांगे हैं। उड़नदस्ता टीम ने प्रचार सामग्री में प्रकाशित विज्ञापन की अनुमति की जानकारी भी संचालकों से जमा करने को कहा है। उड़नदस्ता टीम को जानकारी मिली कि कई प्रिंटिंग प्रेस संचालक प्रचार सामग्री में प्रकाशक का नाम एवं प्रतियों की संख्या नहीं दर्शा रहे हैं। जानकारी मिलने के बाद टीम ने कई प्रिंटिंग प्रेस में छापामार कार्रवाई की है और संचालकों को निर्देश दिये हैं कि प्रचार सामग्री में मुद्रक का नाम, प्रतियों की संख्या एवं अन्य नियमानुसार जानकारियां जरूर हों, साथ ही निर्वाचन कार्यालय की व्यय शाखा में भी जानकारी दें।

उल्लेखनीय है कि निर्वाचन के दौरान राजनैतिक दलों द्वारा किसी भी प्रिटिंग प्रेस से प्रचार सामग्री जैसे पोस्टर, बैनर, पाम्पलेट आदि छपवाने पर संचालक को नाम और प्रतियों की संख्या लिखवाना आवश्यक है। ऐसा नहीं होने पर दोषी पाये जाने पर 6 माह तक के कारावास का प्रावधान है। इसके अलावा प्रत्याशियों को इलेक्ट्राॅनिक मीडिया एवं सोशल मीडिया में विज्ञापन प्रसारण के लिये भी पूर्व प्रमाणन के निर्देश हैं। जिला निर्वाचन कार्यालय में गठित एमसीएमसी टीम के पास अभ्यर्थियों को विज्ञापन का पूर्व प्रमाणन कराना आवश्यक है।

error: Content is protected !!
Letest
बारिश से बचने पेड़ की ली पनाह, गाज ने ले ली जान खेत की मेढ़ बांधने गए 45 वर्षीय किसान की आकाशीय बिजल... जेडी की जांच में खुली स्कूलों की पोल: 17 व्याख्याताओं में सिर्फ 4 ने पढ़ाया, प्राचार्य समेत कई मिले ... कोटा में आसमानी आफत! तेज बारिश के बीच दो किसानों पर गिरी आकाशीय बिजली, दोनों साढ़ू की दर्दनाक मौत पचपेड़ी: झरिया डेम में नहाने गए बुजुर्ग की डूबने से मौत...पानी में मिली लाश VIDEO:- मोबाइल टावर पर चढ़ी महिला, नीचे उतारने पहुंची पुलिस तो और ऊपर चढ़ती गई… सवा घंटे तक चला हाई-... किसानों की मांगों को लेकर 8 अक्टूबर को प्रदेशव्यापी आंदोलन...जिला मुख्यालयों में धरना-प्रदर्शन के बा... 24 साल से एक ही जिले में जमी है ‘कुर्सी’! ट्रैफिक शाखा के ASI पर उठे सवाल, तबादला नीति के बीच आखिर क... सीपत: तहसील परिसर के भीतर से निजी दुकान और तीन मंजिला भवन तक रास्ता! बाउंड्री बनने से पहले उठे ‘संरक... जोगीपुर में वन विभाग की नाक के नीचे 120 एकड़ वन भूमि पर कब्जे का मामला... कलेक्टर से की शिकायत, ग्रा... तखतपुर:- धमकी से खौफजदा युवक ने पीया कीटनाशक! परिजनों का आरोप मारपीट और जान से मारने की धमकी से तंग ...